केतु के बारह घरों पर प्रभाव effect of ketu in the 12 houses
प्रथम स्थान -: इन जातकों का शरीर कमजोर होता
है। यह धोखेबाज होते हैं एवं झूठ बोलते हैं। इनकी विकृत मानसिकता होती है। यह अत्यंत
क्रोधी स्वभाव के होते हैं और पापकर्मों में लिप्त रहते हैं।
दूसरा घर -: यह जातक अपने जीवन में कटुवचनों
का बहुत प्रयोग करते हैं। धोखाधड़ी के कारण इन्हें पैसे का नुकसान होता है। यह व्यक्ति
काला जादू, पानी से संबंधित कार्य, अस्पताल और
दवाओं से पैसा कमाते हैं
।
तीसरा घर -: इस भाव में केतु की उपस्थिति
होने पर जातक डरपोक और कन्फ्यूज़ रहता है। उसमें साहस होता है किंतु वह उसका
प्रयोग करने में सक्षम नहीं होत
अगर आपको लगता है की हमारे दिए हुए ज्ञान
से आप लाभान्वित हुए हैं और हमारे कार्य को सराहते हैं तो कोई भी धनराशी से आप
हमारी सहायता कर सकते हैं नीचे दिए लिंक से | यह पूर्णतः आपकी स्वेच्छा पर निर्भर
है |
International payments : paypal direct link
Paypal.me/acharya1974
हिंदी ज्योतिष की किताबें हमारे लिंक से
लेकर भी आप हमारी सहायता कर सकते हैं - https://amzn.to/3zQxfL5
कृष्णामूर्ति पद्धति की हिंदी में
पुस्तकें : https://amzn.to/3ulv8Op
KP Astrology books in English
रेकी की हिंदी
में पुस्तकें इस लिंक से लीजिये
reiki books in English buy from this
link
चौथा घर -: यह जातक माता के सुख से वंचित
रहते हैं। इन्हें अपनी कानूनन जायदाद भी नहीं मिल पाती। यह अपने जन्मस्थान से
दूर रहते हैं। अपने जीवन के अंतिम दिनों में इन्हें अत्यधिक कष्ट झेलना पड़ता
है
।
पांचवां घर -: इन जातकों की संतान का जीवन
लंबा नहीं होता। ऐसे व्यक्ति को पेट में ट्यूमर या एसिडिटी की समस्या होती है।
इनका झुकाव अध्यात्म में होता है।
छठा घर -: केतु के लिए यह उत्तम स्थान
है। इस भाव में केतु के होने पर जातक प्रसिद्ध एवं शत्रुहीन बनता है किंतु नैतिक
रूप से वह भ्रष्ट होता है। वह काला जादू का ज्ञान प्राप्त करता है।
सातवां घर -: यह जातक विधवाओं के साथ
शारीरिक संबंध बनाते हैं। इनकी पत्नी क्रूर और रोगी होती है। ऐसे व्यक्ति को
पेट का कैंसर होने का खतरा रहता है
आठवां घर -: केतु की शुभ दृष्टि होने पर जातक दीर्घायु और अमीर
बनता है। वहीं दूसरी ओर केतु के पीडित होने पर जातक के किसी अन्य व्यक्ति की
पत्नी के साथ अवैध संबंध बनते हैं।
नौंवां घर -: यह जातक नखरे दिखाने वाले
होते हैं। यह मीठा बोलते हैं लेकिन स्वभाव से धोखेबाज़ होते हैं। इनमें अत्यधिक
अहंकार होता हैं एवं यह दिखावा करना पसंद करते हैं।
दसवां घर -: इस भाव में केतु के होने पर
जातक बहादुर और प्रसिद्ध बनता है। यह पापकर्मों में लिप्त रहते हैं। यह अत्यंत
चालाक होते हैं अथवा जीवन में इन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्यारहवां घर -: यह जातक दूसरों के जीवन में
परेशानियां खड़ी करते हैं। इन्हें धोखाधड़ी से धन मिलता है। इनमें कई अच्छे गुण
होते हैं। ऐसे व्यक्ति धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं।
बारहवां घर -: यह जातक पैतृक संपत्ति को
खराब करते हैं। इन्हें ट्रैवलिंग का काफी शौक होता है। मानसिक रूप से यह अस्थिर
होते हैं और अपने जन्मस्थान से दूर रहते हैं
No comments:
Post a Comment