Translate

Thursday, October 15, 2015

सूर्य का मेष राशी में गोचर फल Sun transit in Aries

सूर्य का मेष राशी  में गोचर फल  Sun transit in Aries

मेष
आपका स्वभाव उग्र होता है, इस गोचर के कारण उग्रता भी बढ़ेगी और उद्वेग भी। अतः स्थितियों को पूर्ण मनन करने के बाद कार्य करें तो अच्छा रहेगा। विवाहित जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। स्वप्रयासों से धनोपार्जन अच्छा होगा। अध्यात्म में अच्छी रूचि जाग्रत होगी। जीवन में समयबद्धता रहेगी। सुबह नींद जल्दी खुल जाया करेगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, बस कभी-कभी आपको सर दर्द अथवा आँखों में दर्द की शिकायत होगी।
life report from www.astrosage.com for just 599 buy  now

वृषभ
स्वास्थय को लेकर कुछ चिंता बन सकती है। हड्डियों में कुछ परेशानी हो सकती है। अहंकार को त्यागना श्रेष्ठ रहेगा अन्यथा मानहानि की बहुत सम्भावना है। आपकी मनोस्थिति बदलती रहेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। विवाहित जीवन ठीक रहेगा। प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलते रहेंगे। शिक्षा के स्तर में कमी आएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने का समय नहीं है। आपकी बदलती मनोस्थिति का असर आपके पहनावे पर भी दिखेगा

मिथुन
नए मित्र बन सकते हैं। आपको मोबाइल का खर्च कम करने पर ध्यान देना चाहिए। हमेशा फ़ोन से चिपके रहना सही नहीं है। विवाहित जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेम सम्बन्ध भी ठीक हैं। शिक्षा में सामान्य प्रगति होगी। कार्यस्थल पर अच्छी प्रगति संभव है। आपको आपके उच्च अधिकारीयों से सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी लोगों से रिश्ते सामान्य बने रहेंगे।

कर्क
भाग्य साथ देगा। नौकरी मिलने के अच्छे योग हैं। लोगों से सहयोग मिलेगा। आपके सम्बन्ध सभी से अच्छे बने रहेंगे। आपको धर्म अध्यात्म आदि में कोई पथ प्रदर्शक मिल सकता है। इसमें आपकी रुची वैसे भी रहती है, अब और प्रगाढ़ हो जायेगी। वाहन को लेकर धन व्यय कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा। आपके विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। शिक्षा में भी दूसरों को पीछे कर सकते हैं। विवाहित जीवन सामान्य है, प्रेम सम्बन्ध भी ठीक बने हुए हैं।

अगर आपको लगता है की हमारे दिए हुए ज्ञान से आप लाभान्वित हुए हैं और हमारे कार्य को सराहते हैं तो कोई भी धनराशी से आप हमारी सहायता कर सकते हैं नीचे दिए लिंक से | यह पूर्णतः आपकी स्वेच्छा पर निर्भर है |

https://rzp.io/l/pdmqYxNIg

International payments : paypal direct link

Paypal.me/acharya1974

हिंदी ज्योतिष की किताबें हमारे लिंक से लेकर भी आप हमारी सहायता कर सकते हैं - https://amzn.to/3zQxfL5

कृष्णामूर्ति पद्धति की हिंदी में पुस्तकें : https://amzn.to/3ulv8Op

KP Astrology books in English

https://amzn.to/3up3HTy

रेकी की हिंदी में पुस्तकें इस लिंक से लीजिये

https://amzn.to/3utwG8O

reiki books in English buy from this link

https://amzn.to/3zZzImD


सिंह
धर्म अध्यात्म तीर्थाटन आदि में रूचि हो सकती है। लम्बी यात्रा कर सकते हैं। आपकी ख्याति दूर तक जा सकती है। आपकी मनोस्थिति अच्छी बनी रहेगी। मन में विशेष शांति का अनुभव कर सकते हैं। अपनी साज-सज्जा पर बहुत ध्यान बना रहेगा। आपके मोबाइल या लैपटॉप या टेबलेट का कवर भी बदल सकते हैं। धन लाभ अच्छा बना हुआ है। मित्रों से लाभ होगा और सहयोग भी मिलेगा।

कन्या
किसी के पैसे वापस कर सकते हैं। आप वैसे भी किसी का उधार रखना पसंद नहीं करते। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। आपको भाग्य का बहुत साथ नहीं मिलेगा। कोई आपसे वादा करके आखिरी वक़्त पर मुकर सकता है। कोष्ठबद्धता (कांस्टीपेशन) की शिकायत हो सकती है। धन हानि हो सकती है। शिक्षा में कुछ हानि हो सकती है। विवाहित जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध भी ठीक ही रहेंगे, सिर्फ आपको शक की स्थितियों को उभरने से रोकना होग।

तुला
विवाहित जीवन में कुछ बात बिगड़ सकती है। आपका मिज़ाज भी थोड़ा गर्म रह सकता है। प्रेम सम्बन्ध बढ़िया हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सामान्य स्थिति है। मित्र सहयोग करेंगे। कामकाज अच्छा बना हुआ है। व्यवसाइयों को लाभ होगा। आपको पेट के आसपास कुछ समस्या हो सकती है। ससुराल से आय संभव है। धन-लाभ ठीक बना हुआ है। साजसज्जा में अधिक ध्यान देना कोई बहुत फायदेमंद बात नहीं होती है।

वृश्चिक
शत्रुओं पर आप हावी होंगे। तबियत थोड़ी नरम-गरम रह सकती है। आपको प्रेम सम्बन्ध में हानि उठानी पड़ सकती है। धन को लेकर कोई विवाद संभव है। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी मनोस्थिति शांत नहीं रह पाएगी। आपको खर्च पर भी नियंत्रण रखना होगा। परिवार के लोगों से कोई विवाद या कहा सुनी हो सकती है। गलत जगह पैसा लगा सकते हैं।

धनु
धर्म अध्यात्म में रूचि गहरी होगी। अपने घर के बड़े लोगों के प्रति आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। आपका काम में मन कम लगेगा। आमोद प्रमोद के कार्यों में समय अधिक व्यतीत करेंगे। प्रेम सम्बन्ध आपको बहुत संतुष्ट करेंगे। विवाहित जीवन अच्छा बना हुआ है। कार्र्यस्थल पर आपकी प्रगति कुछ कम रहेगी। शिक्षा में सामान्य स्थिति है। संतान पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है

मकर
पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ मसले उठ सकते हैं। रक्तचाप अधिक रह सकता है। आपकी दक्षता में प्रगति होगी, आपको प्रशंसा मिल सकती है। विवाहित जीवन में कुछ मनमुटाव रह सकता है। प्रेम सम्बन्ध उत्तम रहेंगे। स्वास्थ्य में कोई बड़ी गिरावट संभव है। शिक्षा में उन्नति है। आपके टार्गेट्स आप समय से पूर्व हासिल कर सकते हैं। लोगों से आपकी मधुरता बनी रहेग।
ruby 5 carat from www.astrosage.com @4899

कुम्भ
आपकी रूचि जीवन साथी से अप्लकाल के लिए हट सकती है। आप वैसे भी अकेलेपन को पसंद करने वाले व्यक्ति हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल हो सकता है। आप कुछ समय के लिए घर से बाहर रह सकते है। शिक्षा में लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। धन के योग अच्छे हैं। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी रूचि परस्त्रीयों में हो सकती है।

मीन
दाँतों में तकलीफ़ हो सकती है। मीठा कम खाना ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों से कोई विवाद हो सकता है। पुराने रोगों में कष्ट बढ़ सकता है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने हुए हैं। विवाहित जीवन ठीक है। रिश्तेदारों से लाभ हो सकता है। लोगों से आपको यथेष्ट सहायता मिलेगी। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए। प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने हुए हैं।

About Me

My photo
I am doing astrological readings since 2000.I did free astrology readings for hundreds for long time. Now this is my primary focus. If you feel you need divine guidance through your horoscope and remedies to improve the quality of your life then this is the place to be. Hindu astrology is based on constellations and requires very careful reading and judgment. There are several yogas or combinations in your chart which give sure shot hint about your past present and future. No one can change the past but present and future can surely be corrected up to a limit and not beyond it .People who claim that they can change the future are simply doing cheating as it can be done only by GOD ALMIGHTY .There are 27 constellations, 12 signs, 9 planets and various other things to be seen in a birth chart. I use traditional approach and KP system of astrology which is more into stellar arena but is based completely upon the traditional system. My charges are 1100 INR USD 25 you can speak to me over phone/Video/ or get the answers on your mail.

Blog Archive

Total Pageviews