Translate

Thursday, October 15, 2015

सूर्य का कुंभ राशी में गोचर फल Sun transit in Aquarius effects on you

सूर्य का कुंभ राशी  में गोचर फल Sun transit in Aquarius effects on you

मेष
मेष राशि में सूर्य उच्च के भी कहलाते हैं। यह मंगल की प्रथम राशि है। शुरूआती दिनों में आपके लिए हानि प्रद रहेगा। आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलम्ब हो सकता है। इसके बाद यह राहु के नक्षत्र में आएगा जो की अभी कन्या राशि में है। शत्रुओं द्वारा आपको हानि की सम्भावना है। आपका स्वास्थ्य भी ख़राब हो सकता है। गुरु के नक्षत्र में जाने पर यह आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी कर सकता है।

वृषभ
शत्रु राशि में सूर्य आपके दशम भाव में रहेगा। आपको कार्र्यस्थल पर अधिक ऊर्जा तो देगा किन्तु विलम्ब भी रहेगा। व्यय में अधिकता बनी रहेगी। प्रेम सम्बन्ध में कुछ कमी आ सकती है। चेहरे पर कोई चोट लग सकती है। पेट में अत्यधिक वात रह सकता है।अंतिम चरण में आपको खुशख़बरी मिल सकती है। आपको गुप्त आय के भी योग हैं जो किसी भी रूप में आपके सामने आ सकते हैं

मिथुन
आपको कानूनी मसलों में विजय मिल सकती है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। स्वास्थय सामान्य रहेगा। आपको कीटाणुओं से बचना चाहिए। कार्य क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धर्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है। भाइयों से कुछ कहासुनी हो सकती है। पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

कर्क
धन हानि के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर मानहानि हो सकती है। आपके कामों में देरी होगी और आपका मन भी कम लगेगा। आपमें टालने की प्रवृत्ति आ सकती है। खर्चे एकदम से करने पड़ जाएंगे। आपको ख़र्चों के बढ़ने से मानसिक तकलीफ़ होगी। स्वास्थ्य पर भी आपको व्यय करना पड़ेगा। अंतिम वृत्ति में भाग्य आपके पक्ष में होता दिखेगा और आपके कुछ कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। जिन लोगों ने आपको कुछ वादा करा था वे इस समय में आपके काम आ सकते हैं।

अगर आपको लगता है की हमारे दिए हुए ज्ञान से आप लाभान्वित हुए हैं और हमारे कार्य को सराहते हैं तो कोई भी धनराशी से आप हमारी सहायता कर सकते हैं नीचे दिए लिंक से | यह पूर्णतः आपकी स्वेच्छा पर निर्भर है |

https://rzp.io/l/pdmqYxNIg

International payments : paypal direct link

Paypal.me/acharya1974

हिंदी ज्योतिष की किताबें हमारे लिंक से लेकर भी आप हमारी सहायता कर सकते हैं - https://amzn.to/3zQxfL5

कृष्णामूर्ति पद्धति की हिंदी में पुस्तकें : https://amzn.to/3ulv8Op

KP Astrology books in English

https://amzn.to/3up3HTy

रेकी की हिंदी में पुस्तकें इस लिंक से लीजिये

https://amzn.to/3utwG8O

reiki books in English buy from this link

https://amzn.to/3zZzImD


सिंह
आत्मबल में अधिकता आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अहंकार भी आपका बढ़ सकता है। लोगों के प्रति आपका दृश्टिकोण थोड़ा सा हेय दृष्टि से युक्त हो सकता है। संपत्ति आदि के कार्यों में बातचीत आगे बढ़ेगी। किसी दूर के व्यक्ति से आपका सम्बन्ध स्थापित हो सकता है। धनलाभ के अच्छे योग हैं।आपके प्रेम सम्बन्ध किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपसी समझदारी बनाने से ही आपकी बात दूर तक चलेगी

कन्या
छठे घर में सूर्य अच्छा माना गया है वैसे बहुत विद्वान इसे इस घर में खराब भी मानते हैं। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। आपको अपनी दैनिक जीवनचर्या संतुलित रखनी होगा अन्यथा किसी गंभीर घटना के शिकार हो सकते हैं। मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। अनिद्रा के शिकार भी हो सकते हैं। आपको दुःस्वप्न भी आ सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

तुला
खान पान में आपको गरिष्ठ तथा मिर्च मसाले से बचना होगा। मित्रों से सम्बन्ध अधिक मज़बूत होंगे। बड़े लोगों से सहायता मिलेगी। कोई नया प्रेम सम्बन्ध हो सकता है अथवा आपके वर्तमान संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। धनलाभ के अच्छे योग बनेंगे। आपको अपने जीवन में ऋणात्मकता को समाप्त करना चाहिए। आपको भाग्य का साथ भी प्राप्त होगा। कानूनी मसलों में भी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
यदि आपकी आयु अधिक है तो आपको व्यायाम नियमित और सादा भोजन अपना लेना चाहिए। आपको ह्रदय गति पर नज़र रखनी चाहिए। आपको अपने वाहन की सर्विसिंग भी करा लेनी चाहिए। सेहत की दृष्टि से सामान्य लोगों के लिए भी स्वास्थय एक समस्या बन सकता है। भाग्य आपके साथ अन्याय कर सकता है। किन्तु कोई अप्रत्याशित सफलता भी आपको मिल सकती है। धन निवेश कर सकते हैं।

5 carat ruby for just 4899 from www.astrosage.com
https://buy.astrosage.com/Gemstone/ruby-5-ratti?prtnr_id=D0044

complete life report from www.astrosage.com for just 
धनु
भाग्य साथ देगा। भाग्येश अपने घर को देख रहा है। यद्यपि सूर्य शत्रु राशि में है किन्तु फिर भी उतना हानिकारक नहीं होता। कुछ देर से ही सही मगर आपके कार्य पूर्णता को प्राप्त होंगे। खर्च बढ़ जाएंगे। आपके निवेश के निर्णय गलत हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई अशुभ सचार मिल सकता है। काम काज की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको स्वास्थ्य लाभ भी होगा।कोई पुराने रोग में आराम भी हो सकता है।

मकर
आपके यहाँ चोरी हो सकती है। कोई कीमती सामान गायब हो सकता है। आपके वरिष्ठों से आपका विवाद हो सकता है। आपके घर के सदस्यों से आपकी कलह हो सकती है। आपके भूमि भवन के मसले में आपको लाभ मिल सकता है। मित्र अपेक्षित रूप से सहायक होंगे। आपको आवारा पशुओं से हानि हो सकती है। निजी जीवन में अशांति फैल सकती है
life report from www.astrosage.com for just 599
https://buy.astrosage.com/service/astrosage-brihat-horoscope?prtnr_id=D0044

कुम्भ
आपकी शांति भंग होने के पूर्ण आसार हैं। मन में अस्थिरता रहेगी। ज्वर से आप पीड़ित हो सकते हैं। शरीर का तापमान थोड़ा सा बढ़ा हुआ रह सकता है। आपकी छोटी-मोटी कई यात्रा हो सकती है। आपकी अचानक मानहानि के योग भी बने हुए हैं। किसी से कोई वादा आदि करने से पहले सोच समझ लीजियेगा। कार्यस्थल पर भी आपको प्रति अरुचि बनी रहेगी। गोचर का अंतिम भाग आपके लिए लाभकारी होगा। यदि कोई आवश्यक कार्य हैं तो उनको अंतिम भाग तक के लिए स्थगित कर दीजियेगा।

मीन
द्वादश भाव में सूर्य की स्थिति को अच्छा नहीं माना जाता है। किन्तु इसके प्रभाव से आपकी विदेश यात्रा संभव हो सकती है। स्वास्थ्य में हानि की बहुत सम्भावना है। आपको जेब पर अधिक भार डालना पड़ेगा। भाग्य अधिक साथ नहीं देगा। निजी जीवन में भी उथल पुथल बनी रहेगी। कार्यस्थल पर भी आपसे संतोषजनक प्रदर्शन नहीं हो पायेग

About Me

My photo
I am doing astrological readings since 2000.I did free astrology readings for hundreds for long time. Now this is my primary focus. If you feel you need divine guidance through your horoscope and remedies to improve the quality of your life then this is the place to be. Hindu astrology is based on constellations and requires very careful reading and judgment. There are several yogas or combinations in your chart which give sure shot hint about your past present and future. No one can change the past but present and future can surely be corrected up to a limit and not beyond it .People who claim that they can change the future are simply doing cheating as it can be done only by GOD ALMIGHTY .There are 27 constellations, 12 signs, 9 planets and various other things to be seen in a birth chart. I use traditional approach and KP system of astrology which is more into stellar arena but is based completely upon the traditional system. My charges are 1100 INR USD 25 you can speak to me over phone/Video/ or get the answers on your mail.

Blog Archive

Total Pageviews