सूर्य का वृषभ में गोचर
मेष : आपको दांतों अथवा जीभ में कोई समस्या आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने हैं। विवाहित जीवन बढ़िया रहेगा। घर के दुसरे सदस्यों से बहस हो सकती है। आपको बिना कारण क्रोध आएगा। काम काज की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसाय का क्षेत्र और विस्तृत कर सकते हैं। आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आपका किसी उच्च अधिकारी से विवाद संभव हैBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon
।
वृषभ : जीवनसाथी से गंभीर विवाद संभव है। आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। बुखार से आप परेशान हो सकते हैं। आपने लक्ष्य के लिए प्रयासों में वृद्धि करेंगे और हासिल करेंगे। आपका ज़िद्दी व्यवहार लोगों को परेशन कर सकता है। आपको पत्नी /पति पर अधिक व्यय करना पड़ सकता है। काम काज ठीक रहेगा। व्यवसाय में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आपको धर्म में रूचि बढ़ सकती है।
मिथुन : नेत्रों में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको बड़ा नुक्सान हो सकता है। आपका सामाजिक लोकाचार असहज रह सकता है। आपके व्यवहार से लोगों को असुविधा हो सकती है। विवाहित जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। मित्रों पर भी व्यय होगा और कोई मित्र आपको मूर्ख भी बना सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना पड़ेगा और विलासिता पूर्ण रवैय्या बदलना पड़ेगाBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon
।
कर्क : लाभ की बहुत सम्भावना है। मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। अधिकारियों से अच्छी बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपको कार्यस्थल पर बहुत सम्मान मिलेगा। बड़ी जिम्मेदारियां आपको दी सकती हैं। विवाहित जीवन बढ़िया रहेगा। संतान पक्ष से हानि की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे। शिक्षा में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। धर्म अध्यात्म में काफी समय देंगे। धन की स्थिति उत्तम बनी रहेगी।
सिंह : लग्नेश का दशम भाव में गोचर निश्चित ही शुभ फल दाई रहेगा। आपको नयी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।शिक्षा में भी उन्नति करेंगे। प्रेम सम्बन्ध यथावत बने रहेंगे। अध्यात्म में भी उन्नति होगी। विवाहित जीवन ठीक रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्या हो सकती है। लम्बी यात्रा हो सकती है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपका सामाजिक दायरा और बड़ा होगा। आपकी अपने कार्यक्षेत्र में ख्याति होगी।
कन्या : शुरू में आपके अधिक धन व्यय होने की सम्भावना किन्तु बाद में आपको लाभ होगा। आपकी सहायता आपसे बड़े लोग करेंगे। आपके बिगड़ते हुई काम काफी हद तक बनने लगेंगे। आपको तीर्थाटन करने का भी मन हो सकता है। कुछ समय के लिए आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके सम्बन्ध लोगों से थोड़े खराब हो सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon
।
तुला : विवाहित जीवन में गंभीर अनबन हो सकती है। आपके कार्यों मैं अकारण लोग व्यवधान उत्पन्न करेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुचाने की पूर्ण कोशिश करेंगे। आपको अपने कार्य स्थल पर सब्र से काम करते रहना चाहिए। आपको दूसरों के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। ससुराल से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक : विवाहित जीवन में बाधा रहेगी। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे। कार्र्यस्थल पर दक्षता बनी रहेगी। आपको क्रोध जल्दी आएगा। आपको सामान्य ज्वर की शिकायत भी हो सकती है। आपको धर्म अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रूचि बनेगी। आपके शरीर का तापमान अधिक बना रह सकता है। आपकी दक्षता यथावत बनी रहेगी।
धनु : भाग्य की हानि संभव है। अपने कृत्यों पर नियंत्रण रखियेगा अन्यथा मानहानि झेलनी पड़ सकती है। आप शत्रुओं पर हावी होंगे। आपका पहनावा आकर्षक बना रहेगा। मन शांत बना रहेगा। विवाहित जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध में समस्या उत्पन्न हो सकती है। अधिकतर कार्यों में थोड़ा सा विलम्ब होगा। आपका लोकाचार सामान्य बना रहेगा। कारस्थल पर किसी पर हावी होने की कोशिश न करेंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon
।
मकर : संतान पक्ष से हानि हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में विवाद हो सकता है। काम काज अच्छा बना रहेगा। विवाहित जीवन में भी शुभता बनी रहेगी। धर्म अध्यात्म तंत्र मंत्र साधना में रूचि जाग्रत हो सकती है। आपका सामाजिक सम्बन्ध अच्छा बना हुआ है। आपको इसे और बढ़ाना चाहिए। आपको इंटरनेट सोशल मीडिया आदि का प्रयोग बढ़ाना चाहिएBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon
।
कुम्भ : पेट में कोई खराबी आ सकती है। आपको विवाहित जीवन की और भी अपना समय और सामंजस्य देना चाहिए। कार्य व्यवसाय में शुभता दिखती है। आप दूसरों से बेहतर कार्य करके दिखाएंगे। आपके घर में कोई सजावट करवा सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा और आपके कार्यों को प्रशस्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्यता ठीक रहेगा , बस पेट की समस्या से रूबरू हो सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon
।
मीन : विवाहित जीवन ठीक बना हुआ है। आपको प्रेम संबंधों में ध्यान रखना पड़ेगा। आपके भाइयों से लाभ हो सकता है। भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी मनोस्थिति उत्तम रहेगी। आमोद प्रमोद घूमना फिरना आदि में काफी समय देंगे। परिवार को काफी वक़्त दे पाएंगे। लम्बी यात्रा आदि कर सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon
। मित्रों से सहयोग मिलता रहेगा। घर परिवार के सदस्यों में मित्रता बनी रहेगी।