Translate

Thursday, October 15, 2015

सूर्य का सिंह राशी में गोचर sun transit in Leo

सूर्य का सिंह राशी में गोचर sun transit in Leo


                  सूर्य का सिंह में गोचर
१) मेष : यह तो आपके लिए आनंद लेने का समय है , दूर की यात्रा करने का समय है , शैय्या सुख प्राप्त करने का समय है।  संतान को कष्ट हो सकता है। सट्टे में पैसा हार  सकते हैं , कुछ को जीत भी मिलेगी। अधिकतर हारेंगे। कार्यों में अनावश्यक विलम्ब होगा और मन में शांति का अभाव रहेगा। लेकिन कोई इतनी बड़ी समस्या नहीं है , आगे जाके  फायदा ही होना है और अगर लोभ में नहीं पड़ेंगे तो कोई दिक्कत ही नहीं है। फिर तो सब अच्छा ही अच्छा है। जल्दीबाजी नहीं करनी है बस इतना ध्यान रखना है। किसी से धोखा मिल सकता है   
complete life report from www.astrosage.com @599


२) वृषभ :  सूर्य  आपके चतुर्थ  भाव में गोचर करेगा।घर  परिवार के लोगों से और नज़दीक आना है आपको , आराम से आने वाले भविष्य के बारे में योजना बनाने के लिए अच्छा समय है , आपको अचानक लाभ के काफी अच्छे संयोग दीखते हैं। कोई दोस्त आपके लिए कोई बड़ा काम करके दे सकता है। आपको सभी की महत्वाकांक्षाओं को ध्यान  में रखना है। पुरानी यादें आपको सुस्त कर सकती हैं। बेहतर है बीते हुए कल को कल ही में रहने दें और अपना वर्तमान का नाश न करें। घर में कोई विवादों तो समझाने का काम कीजिये , और भड़काने का नह ।


३) मिथुन : नए  गैजेट ले सकते हैं , लोगों से आपक तर्क वितर्क होगा और विजय आपकी ही होगी , किसी इंटरव्यू में जाएंगे तो अधिकतर लोगों को सफलता मिलने के भरपूर योग हैं। दफ्तर में धंधे में बढ़ोत्तरी होगी।  अापमें जो अक्खड़ता है उसमें थोड़ी कमी कीजिये , घमंड को त्यागना हमेशा अच्छा होता है ।लोगों से मिलिए , हंसिए बोलिए , आपकी भी कहिये उनकी भी सुनिए।  कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा कर बैठेंगे , अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे।  थोड़ा संभल के काम कीजिये। अधिकारियों की बात सुनिए ,  पे मत तुल जाइए।
buy ruby @4899 from www.astrosage.com


४) कर्क : धर्म कर्म पर व्यय होने की सम्भावना है , वैसे तो यात्रा पर भी जा सकते हैं परिवार के साथ। अच्छा ही है - घुमते फिरते रहना भी चाहिए। मगर घर के लोगों  धौंस दिखाएँगे क्या ? सबके साथ प्यार से बात कीजिये। छोटे हों या बड़े , हैं तो सब कुटुंब के ही लोग।  घर  के बड़े लोगों को सम्मान पूरा दें और उनकी हर इच्छा को पूरा  करने की कोशिश करें।चीज़ें  का मन करेगा ही नहीं तो फरमाइश ही आ जायेगी किसी की , तो घर  में कुछ नया लाने का  बहुत बढ़िया समय भी है। सोना भी खरीद  ही लीजिये, बुरे समय में काम ही आएगा। किसी दूर के परिचित से विवाद हो सकता है , रिश्ते में दरार आ सकती है।


५) सिंह :  आपको सिर्फ स्वयं पर नियंत्रण बनाना है ,आपमें स्वयं के प्रति प्रेम अधिक हो जाएगा , अहम की मात्र अधिक हो जायेगी ,दूसरों को स्वयं से तुच्छ समझ सकते हैं  और क्रोध भी जल्दी आ सकता है। सामान्य ज्वर ,  सिरदर्द हो सकता है,आँखों में दर्द आदि रह सकता है। आपके जीवनसाथी को आपके व्यवहार से दिक्कत हो सकती है , कोई पुरानी बात के सामने आने से शर्मसार हो सकते हैं। कोशिश कीजिये की ऐसा ना करें की दुसरे आपसे चिढ़ने लगें


६) कन्या :अपनी गतिविधियों को छुपा के मत रखिये , दूसरों से परदे , सांठगांठ में मत फंसिए , अपना काम बेझिझक सबके सामने रखिये और फल ईश्वर पर छोड़ दीजिये। जीवन साथी से मतभेद होंगे , तर्क वितर्क हो सकता है - थोड़ा बहुत चलता है मगर अधिक होने की स्थिति में आपको ही झुक कर सब ठीक करना चाहिए। भविष्य को लेकर अधिक चिंतित मत होइए , ध्यान रखिये आपका अधिकार सिर्फ कर्म पर है फल पर नहीं। आँखों का ध्यान रखें  सोने की आदत बनाये रखिये। मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है।कुछ छुपी हुई बातें सामने आ सकती हैं और आपको निराश कर सकती हैं।
 
७) तुला : कोई भी  सम्बन्ध हो , वहाँ अकड़ नहीं चलती। दोस्तों में तो बिलकुल भी नहीं , और दोस्तों में तो नम्र रहना चाहिए। आपकी विपरीत लिंगी मित्रों से आपका विवाद संभव है , थोड़ी तबियत पर भी फर्क पड़ेगा। एसिडिटी हो सकती है। साथ के लोगों से मिलजुल कर आगे बढ़िए , सब  काम ही तो कर रहे हैं , पैसे के चश्मे से किसी को मत देखिये।गलती कर बैठेंगे ।
समय पर तिनका भी काम आ जाता है नहीं तो तलवार भी रखी की रखी   रह जाती है। कोई आपकी टांग खेंचने की कोशिश भी करेगा तो सचेत रहिये। बात काम  और काम ज़्यादा कीजिये , ध्यान रखिये की किसी की बुराई न करें।  

अगर आपको लगता है की हमारे दिए हुए ज्ञान से आप लाभान्वित हुए हैं और हमारे कार्य को सराहते हैं तो कोई भी धनराशी से आप हमारी सहायता कर सकते हैं नीचे दिए लिंक से | यह पूर्णतः आपकी स्वेच्छा पर निर्भर है |

https://rzp.io/l/pdmqYxNIg

International payments : paypal direct link

Paypal.me/acharya1974

हिंदी ज्योतिष की किताबें हमारे लिंक से लेकर भी आप हमारी सहायता कर सकते हैं - https://amzn.to/3zQxfL5

कृष्णामूर्ति पद्धति की हिंदी में पुस्तकें : https://amzn.to/3ulv8Op

KP Astrology books in English

https://amzn.to/3up3HTy

रेकी की हिंदी में पुस्तकें इस लिंक से लीजिये

https://amzn.to/3utwG8O

reiki books in English buy from this link

https://amzn.to/3zZzImD



८) वृश्चिक :  हम देखते हैं की रोज़ सुबह से शाम तक और असल में हमेशा ही सूर्य की किरणें कर्मरत रहती हैं , अपनी स्वयं की राशि में तो और अधिक ऊर्जावान होकर यह काम करेंगी और आपको भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। आपको   ऐसा लग सकता है आप दूसरों से बेहतर फल दे रहे हैं , अहम की वृद्धि होगी और आप हावी होने की कोशिश भी कर सकते हैं।  स्वयं को हमेशा वास्तविकता में तौलते रहना चाहिए , इससे असलियत में रहने की सुविधा प्राप्त होती है। छद्म जीवन से मुक्ति का एहि सबसे अच्छा उपाय है। कुछेक लोगों से आपका विवाद संभव है , अपने अधिकारियों को बक्श दीजियेगा नहीं तो बाद में वे आपको नहीं बख्शेंगे।


९) धनु :  यह धर्म का स्थान है और  भी बहुत सारी बातों के लिए भी इसको देखा जाता है । ऐसी शुभ स्थान में सूर्य का आगमन , अपनी ही राशि में आपके आध्यात्मिक  उत्थान के लिए अत्युत्तम रहेगा ।पुण्य कमाने का , दान धर्म करने का कोई मौका मत छोड़िएगा। धन से बड़ा होता है दान पुण्य जो मरने के  बाद भी साथ में रहता है। बड़ों को आदर सम्मान दीजिये। किसी प्रकार  पाठ्यक्रम पढ़ना शुरू करना चाहते हैं तो ज़रूर कीजिये। तीर्थाटन के लिए भी बहुत बढ़िया है। घर के लोगों  से कुछ खटपट होगी मगर सब ठीक हो जायेगा चिंता मत कीजिये।


१०) मकर : यथा स्थिति जीवन में कभी नहीं रहती , श्री कृष्णा ने कहा ही है की  हम एक चक्र में बंधे हुए हैं। तो आज खुश कल उदास चलता ही रहता है , मगर कुछ सावधानियां रख कर हम स्वयं को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं। भाई बंधुओं से, पड़ोसियों से तकरार हो सकती है ,परस्त्री में दिलचस्पी बढ़  सकती है। इसे रोकना होगा।जो हम कर सकते हैं वह तो कम से कम करना ही चाहिए। मानहानि के योग भी हैं , थोड़ा सा बच के रहना ही अच्छा है। मीठा बोलिए और पीठ पीछे बुराई करने वालों से दूर रहिये।  टोन टोटके को दूर से ही राम राम कर दीजियेग


११) कुम्भ : ये भाव तो आपके जीवन साथी , व्यापारिक साझेदारों का होता है - यहाँ पर सूर्य न तो गोचर में ही और न जन्म समय में ही अच्छा माना जाता है।  बहुतों की पत्रिका में देखा है की सूर्य सप्तम में होने से शादी में बहुत विलम्ब हो गया या वैवाहिक सुख में न्यूनता ही बनी रही। आपको सिर्फ अपना धैर्य बनाये रखना है , थोड़ा अहंकार को गला देना है और अपनी महत्ता को ही सर्वोपरि नहीं मानना है , एक ही व्यक्ति से घर नहीं चलता बल्कि उसके लिए  कम से कम दो लोगों की ज़रुरत तो होती है।  आपस में बातचीत करके सभी मनमुटाव दूर किये जा सकते हैं,  और कोई दूसरा मार्ग भी नहीं  है। अपनी कामुकता पर भी नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा। धन को लेकर थोड़ा सावधान रहिएगा।  


१२) मीन : यह अच्छा भाव है, सूर्य के फल एक तरफ तो उतने अच्छे नहीं रहेंगे -  स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है ,  लेकिन दूसरी तरफ आपको काम काज में फायदा होगा , शत्रुओं पर आपकी बात जमेगी । दुनिया में ऐसा ही होता है - एक तरफ कुछ कमी होती है तो दूसरी तरफ कुछ अधिक मिल जाता है। अपने लालच पर नियंत्रण ही सबसे अच्छा है - प्रसिद्धि का लालच , अहंकार की पूर्ती का लालच , धन का लालच - इन सब को त्याग दीजिये - ये कभी काम नहीं आते। मोक्ष ही एकमात्र मुक्ति का मार्ग है और कुछ लोगों को इस तरफ भी जाने का मन कर सकता है। चीज़ों से विरक्ति महसूस कर सकते हैं। कुछ लोग आपको धोखा भी दे सकते हैं। आपको दूसरों की जगह अचानक डेपुटेशन पर भी भेजा जा सकता है।





सूर्य का कर्क राशी में गोचर फल sun transit in cancer

        सूर्य का कर्क राशी  में गोचर फल  sun transit in cancer


१) मेष : सूर्य  आपके चतुर्थ  भाव में गोचर करेगा। वैसे तो सूर्य दग्ध तप्त गृह है और इसकी  गर्मी से परेशानी ही होनी है - स्वाभाविक सी बात है की गरम लोहे की छड़ को हाथ  से पकड़ेंगे तो जलना निश्चित है भले ही आप कितने ही अच्छे कर्मकार हों -  इस से कोई फर्क नहीं पड़ता।   तो समझदार लोग उसपर पानी डाल  देते हैं जिससे पानी  भले ही वाष्प बन जाए मगर गर्मी कम कर जाता है और काम करने में आसानी होती है। ठीक यही बात ग्रहों के साथ भी लागू होती है।  जल राशि में आने पर वर्षा दे सकता है - भावनाओं की वर्षा हो सकती है - प्रेम की -  क्रोध की - अतीत की यादों की , पुराने दिनों  की याद में खुश हो सकते हैं। अब थोड़ी तबियत में भी कमी तो आएगी ही , भावुक होना कमज़ोरी है और साथ ही इस भाव से ह्रदय भी देखते हैं तो रक्त चाप का ध्यान रखना है , आवेगों को अपने में  समेट कर रखना है  - नहीं तो नुक्सान आपका ही है। घर में थोड़ा बहुत विवाद हो भी तो बेहतर है  प्रतिक्रिया न दें।

buy ruby @4899 from www.astrosage.com


२) वृषभ :  ३,६,११ भावों में क्रूर ग्रहों को अच्छा माना जाता है।  अब आपके लिए तो ख़ुशी की ही बात हुई - संचार के  घर में सूर्य का आना आपको नयी विविधता से ओतप्रोत कर देगा।  अापमें जो अक्खड़ता है उसमें थोड़ी कमी कीजिये , अहंकार को फेंक कर दूसरों  की बातों को समझने का भी प्रयास कीजिये। दुनिया में सिर्फ  आप ही सबसे समझदार नहीं है और न ही ऐसा है की आपके एक ही बात पर अड़े  रहने से कुछ भला होने वाला है। भाई , सबकी सुनिए - समझिए - बहुत बार ईश्वर  हमसे कुछ कहना चाहते हैं तो माध्यम हमारे मित्र पडोसी सहकर्मी  पहचान वाले को बना देते हैं - खुद तो आपके लिए  धरती पर अवतरित नहीं होंगे।   और ऐसा नहीं है की सिर्फ सुनना ही है - अपने दिल की बात भी सबसे साझा कीजिये - तभी तो लोगों को पता चलेगा की आपके दिल  में कितने समंदर एक साथ बह रहे हैं -  तभी तो जीवन में बातें आगे बढ़ेंग ।


३) मिथुन : घर में सबको खुश रखना घर के प्रधान का परम कर्त्तव्य होता है। लेकिन साथ में यह बात भी है की आग जहाँ भी हो नुक्सान तो करती है। समझदारी बनाये रखना और क्रोध और घमंड को त्याग देना ही सबसे बढ़िया काम होता है।  घर के लोगों से कैसा अहंकार - मैंने देखा बहुत बार - लोग अपने ही  बच्चों से अपनी तुलना करते हैं हैं और अपने ही बच्चों के मन में हीं भावना स्वयं ही पैदा करते हों और बाद में बहुत पछताते हैं। क्या ज़रुरत है इन सबकी ?और घर में बहुत सारी चीज़ों की ज़रुरत लगी ही रहती है , कई बार पुराना टीवी - सोफ़ा आदि को बेच कर नया भी लेना चाहिए - यही तो समय है - सोना भी खरीदने का मन हो तो ज़रूर खरीदिए - जो ले सकते हैं उनको लेना चाहिए। काम ही आता है बुरे वक़्त में। हाँ यह ज़रूर ध्यान रखिये की घर के बड़े लोगों को सम्मान पूरा दें और उनकी हर इच्छा को पूरा  करने की कोशिश करें ।
complete life reprot @599/- from www.astrosage.com


४) कर्क :  यह तो स्वाभाविक है की सूर्य जब लग्न में आएगा तो आपको मानसिक परेशानी तो देगा। लेकिन आपको सिर्फ स्वयं पर नियंत्रण ही तो बनाना है इसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए - और कुछ थोड़ी करना है। लेकिन सिर्फ इतनी सी बात नहीं है - आपको पता ही है सूर्य राजा भी है - तो राजाओं की आन बान और शान तो अलग ही होती है होती है - आप चाहे जिस भी सामाजिक स्थिति में हों - आपमें स्वयं के प्रति प्रेम अधिक हो जाएगा - आप सोचेंगे की मैं कैसा दिख रहा हूँ /  रही हूँ  आदि , आपको अपने कपड़ों या पूरे पहनावे को लेकर एक सोच बनी रहेगी।  और यह तो अच्छा ही है न - सभी चाहते हैं की आज के समय  में अच्छे दिखें - जो दिखता है वही तो बिकता है वाली कहावत तो  आपने सुनी ही  है।  सिरदर्द हो सकता है - मामूली सी बात है - आपके जीवनसाथी के कारन भी हो सकता है और वैसे भी - तो एक तो आपका शांत रहकर ठीक  हो जाएगा और दुसरे में मालिश करवा लीजियेग


५) सिंह : द्वादश भाव सूर्य के लिए बिलकुल भी  अच्छा नहीं है , एक तो यह छिपी हुई भावनाओं और कृत्यों का भाव है जो सूर्य की प्रकृति की बिलकुल विपरीत है - सूर्य तो जो करता  है सबके सामने ही करता है। चन्द्रमा है जो रात में आता है और चुपचाप चला भी जाता है।  सिर्फ कवि और दीवाने लोग ही हैं जो जाग जाग कर उस पर लिखते रहते हैं। मन में बहुत उद्विगनता बनी रह सकती है।  आगे क्या करना है कैसे करना है , इन सब बातों पर ध्यान देने के लिए सही वक़्त है। आत्मवलोकन के लिए बहुत  अच्छा समय है।  आँखों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की दुर्भावना को मन में स्थान नहीं देना चाहिए और सोच को सही रखना ही सबसे अच्छा है ।


६) कन्या : दोस्तों के साथ समय देना कितना आनंद देता है , सभी  जानते हैं - मित्र  ही तो हमारी सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। मित्रों के साथ कैसा भेदभाव करना ? सबके साथ चलना  चाहिए और हर समय मदद करने के लिए  तत्पर रहना चाहिए।  आखिर इतनी सारी दौलत का करेंगे क्या ? एक दिन इस संसार सागर को  छोड़ देना है।  थोड़ी बहुत अनबन तो चलती रहती है - उसको दिल पर लेने से काम नहीं चलेगा। सोच को हमेशा बड़ा रखना चाहिए और दिल में सभी के लिए जगह बनी रहनी चाहिए - याद रखिये कोई भी इंसान छोटा या बड़ा नहीं होता - समय पर तिनका भी काम आ जाता है नहीं तो तलवार भी रखी की रखी   रह जाती है। ऐसा ही आपको अपने सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी रहना चाहिए।  ज़रूरी थोड़ी है की कोई आपकी कमियां बता  रहा हो तो आपको बुरा ही कह रहा हो।


७) तुला :  कर्म क्षेत्र में सूर्य का आगमन तो बहुत ही अच्छा होता है। सूर्य हमें निरन्तर कर्म रत रहने की शिक्षा रोज़ सुबह से शाम तक देता ही है। नुकसान तो है थोड़ा सा - यहां सूर्य के आने से आपको   लगेगा की आप दूसरों से अच्छा  काम कर रहे हैं। थोड़ा सा अभिमान जाग जाएगा - कोई बुराई नहीं है , थोड़ा रहना कोई नुक्सान नहीं करता - लेकिन जब आप स्वयं को दूसरों पर थोपने लगते हैं , दुसरे आपसे चिढ़ने लगते हैं तब समस्या शुरू होती है।  तो आगे बढ़ने ही क्यों दिया जाए ? मन में ऐसे विचार आने लगें की आपको अधिक तवज्जो मिलनी चाहिए तो अपने आप से प्रश्न कीजिये की क्या वास्तव में आपमें ऐसी क्षमता है या नहीं। आपका उत्तर ही आपका समाधान है।  मिलजुलकर चलना ही तो जीवन है। खुद में ही डूब के रह गए तो मतलब जीवन का ?

अगर आपको लगता है की हमारे दिए हुए ज्ञान से आप लाभान्वित हुए हैं और हमारे कार्य को सराहते हैं तो कोई भी धनराशी से आप हमारी सहायता कर सकते हैं नीचे दिए लिंक से | यह पूर्णतः आपकी स्वेच्छा पर निर्भर है |

https://rzp.io/l/pdmqYxNIg

International payments : paypal direct link

Paypal.me/acharya1974

हिंदी ज्योतिष की किताबें हमारे लिंक से लेकर भी आप हमारी सहायता कर सकते हैं - https://amzn.to/3zQxfL5

कृष्णामूर्ति पद्धति की हिंदी में पुस्तकें : https://amzn.to/3ulv8Op

KP Astrology books in English

https://amzn.to/3up3HTy

रेकी की हिंदी में पुस्तकें इस लिंक से लीजिये

https://amzn.to/3utwG8O

reiki books in English buy from this link

https://amzn.to/3zZzImD



८) वृश्चिक : यह धर्म का स्थान है और  भी बहुत सारी बातों के लिए भी इसको देखा जाता है - आपका नवम भाव। ऐसी शुभ स्थान में सूर्य का आगमन आपके आत्मिक उत्थान के लिए बहुत लाभकारी होगा। जीवन में सिर्फ  धन दौलत ही थोड़ी कमाने के लिए होती है - और चाहे आप जितने भी शून्य अपनी आमदनी में जोड़ लीजिये , जब जाएंगे तो सब यहीं रह जाएगा। कमान ही है तो पुण्य कमाइए , ईश्वर का स्नेह और आशीर्वाद कमाइए जो आपके जी के हर जंजाल को नष्ट करने में सक्षम है। आखिर कब तक मशीन जैसे भागते रहेंगे पैसे के पीछे।  कोई किताब वगेरह या अनुसंधान को छपवाना चाह रहे हैं तो बड़ा ही अच्छा समय है। शुरू हो जाइए। कोई छोटा कोर्से करने के लिए भी बहुत अच्छा समय है। किसी धर्म स्थल  पर जाने के लिए सोचिये मत , हो आइये - सब शुभ ही रहेगा।


९) धनु :  जीवन में कभी भी ऐसा नहीं होता की हमेशा आपके लिए सुख समृद्धि मान सम्मान ही बना रहे , यह तो संसार हैं और हम  लोग अपने अपने कर्मों का फल भोग रहे हैं। और चाहे किसी व्यक्ति ने कितने भी अच्छे कर्म क्यों  न करे हों , कभी न कभी उसका पाला दुखों से तो पड़ना ही है - यह निश्चित है। हमारे हाथ में क्या है ? हमको सिर्फ हमारी सोच और कर्मों को नियंत्रित रखना है बाकी ईश्वर स्वयं प्रकृति द्वारा करवा देते हैं। अचानक मान हानि होने की सम्भावना तो है ही, स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव हो सकता है। तो भय को त्याग कर , प्रभु का स्मरण करते हुए अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ते रहेंगे तो फिर कैसे कोई आपका अहित कर पायेगा। आप तो इस तरह अपने शत्रुओं को भी अपना मित्र बना लेंगे। सिर्फ सोच ही तो सही रखनी है। अपनी किन्हीं छुद्र इच्छाओं की पूर्ती के लिए तंत्र मंत्र के चक्कर में मत पड़ जाइयेगा - मजाक के पात्र भी बनेंगे और पैसा जाएगा सो अलग।


१०) मकर :  ये भाव तो आपके जीवन साथी , व्यापारिक साझेदारों का होता है - यहाँ पर सूर्य न तो गोचर में ही और न जन्म समय में ही अच्छा माना जाता है।  बहुतों की पत्रिका में देखा है की सूर्य सप्तम में होने से शादी में बहुत विलम्ब हो गया या वैवाहिक सुख में न्यूनता ही बनी रही। तो  क्या करा जाय ? सूर्य तो लग्नाधिपति का शत्रु भी है , पिता भी है , आलोचक भी है ,अनुदार भी है -  यही सब आप अपने साथी से मत कीजिये - बस।  और कुछ करने सोचने  की ज़रुरत नहीं है। प्यार में बहुत शक्ति होती है - आज़मा के तो देखिये , सभी मीठी बोली के आगे नतमस्तक हो जाते हैं। दोनों मिलकर आपसी मनमुटाव की वजहों को पता  दूर कर सकते हैं - याद रखिये चाहे व्यापारिक सम्बन्ध हो या पति /पत्नी के - कोई तीसरा उसमें कुछ नहीं  करने वाला है।  जो करना है आपको ही करना है ।


११) कुम्भ : आपके लिए तो सूर्य स्वयं ही सप्तमेश होता है , इसलिए बहुत बार शादीशुदा जीवन सुखी नहीं होता। वही सूर्य छठे घर में चला जाएगा।  अपने घर से १२वीन घर में जाने पर गृह को दिक्कत होती है उस घर का फल पूर्ण रूप से देने में , वैसे यह अच्छा भाव है सूर्य के फल एक तरफ तो उतने अच्छे नहीं रहेंगे लेकिन दूसरी तरफ आपको काम काज में बरकत भी होगी। यही  प्रकृति का स्वभाव है - एक तरफ कमी होती है तो दूसरी तरफ बढ़ोत्तरी भी मिलती है लेकिन हम इंसानों को सब कुछ हमेशा पूरा का पूरा ही चाहिए होता है। और उसके लिए भगवान बनना पड़ेगा , क्योंकि उसके अतिरिक्त और  कोई भी पूर्ण नहीं है। अपने लालच पर नियंत्रण ही सबसे अच्छा है - प्रसिद्धि का लालच , अहंकार की पूर्ती का लालच , धन का लालच - इन सब को त्याग दीजिये - ये कभी काम नहीं आते ।


१२) मीन :  कालपुरुष की कुंडली में सूर्य नैसर्गिक रूप से पञ्चमाधिपति है , इस भाव में जाने पर अच्छा ही रहता है। कोई भी चीज़ हर तरह से अच्छी नहीं हो सकती जैसे हम हमारे मित्र का लिए अलग हैं , शत्रु के लिए अलग और संतान के लिए अलग। वैसा ही गृह भी करते हैं। यथा पिण्डे तथा ब्रह्माण्डे - श्लोक  भी है। संतान के लिए उतना अच्छा नहीं रहेगा - कोई छोटी मोटी घटना हो सकती है , कुछ गंभीर नहीं। मगर वैसे तो आपका मन बहुत अच्छा रहेगा , हंसी मज़ाक , हास्य व्यंग्य , फिल्में , संगीत कला आदि में लगे रहेंगे। काम पर भी असर तो होगा ही मगर  अच्छा ही है - काम इतना भी नहीं होना चाहिए की निजी जीवन से रस ही गायब हो जाए। वरना काम का मतलब ही क्या रहा - काम करते भी तो धन कमाने के लिए हैं - और धन को उपयोग उपभोग में नहीं लाएंगे तो उसकी दुर्गति होगी।  बेहतर है आनंद लीजिये जीवन के अनेकानेक रंग बिरंगे चरित्रों का।    

 

सूर्य का मिथुन राशी में गोचर फल Sun in Gemini

सूर्य का मिथुन राशी में गोचर फल Sun in Gemini    



                                                              सूर्य का मिथुन में गोचर


१) मेष : पराक्रम भाव में सूर्य आपकी कार्यशीलता में ऊर्जा प्रदान करेगा।  आपमें अधिक समय तक कार्य करके अपने कामों को पूर्ण करने की मनोस्थिति  रहेगी।  आपके सामाजिक सरोकार बढ़ेंगे और आपको यश भी मिलेगा। भाग्य का सहयोग तो मिलेगा किन्तु आपको धन का अधिक व्यय करना पड़ेगा।  प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे।  आपका दाम्पत्य भी अच्छा रहेगा। शिक्षा में सामान्य स्थिति बनी रहेग ।


२) वृषभ : निजी जीवन में कुछ अनबन बनेगी।  आप अपना धन वस्तुओं को क्रय करने में निवेश करेंगे।  आपमें अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतन की प्रवृत्ति आ सकती है। आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।  परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है।  किसी अधिकारी से आपका  विवाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध ठीक चलेंगे।  शिक्षा में सामान्य स्थिति रहेगी। कोई पुराने संपत्ति के मसले परेशान कर सकते हैं।


३) मिथुन : लग्न में  सूर्य के आने से आपमें अनावश्यक क्रोध करने की वृत्ति आ सकती है। दाम्पत्य जीवन पर इसका सीधा असर पड़ेगा अतः शांत रहना श्रेष्ठ है  . शरीर का तापमान कभी कभी थोड़ा अधिक रह सकता है और कुछ जातकों को ज्वर भी आ सकता है। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ हद तक सफलता मिल सकती है।  कामकाज की स्थिति बेहतर रहने वाली है।  

४) कर्क : द्वादश भाव में धनेश के जाने से धन हानि , चोरी का भय आदि संभव है।  आपकी नींद भी थोड़ी कच्ची रहेगी।  आपको आँखों में  में दर्द और जलन की शिकायत हो सकती है।  पेट में अधिक अम्लता बन सकती है। कामों में आपको शुरू में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।  आपको प्रेम संबंधों में भी कुछ निराशा बनी रह सकती है। दाम्पत्य  ठीक रहेगा।

५) सिंह : लग्नेश लाभ में जाने से अच्छा ही रहने वाला है।  आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा और नए सम्बन्ध भी आपके बनेंगे।  आपके प्रेम सम्बन्ध भी अच्छे बने रहेंगे और आप दोनों में काफी खुशनुमा स्थिति रहेगी।  दाम्पत्य की स्थिति  यथावत बनी रहेगी। शिक्षा में प्रगति होगी।  धन लाभ के अच्छे मौके आएंगे। आपको  कार्यक्षेत्र में भी वांछित सफलता मिलेगी।


६) कन्या : दशम भाव में सूर्य का आगमन  आपके लिए बहुत लाभप्रद नहीं रहेगा।  आप अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखेंगे किन्तु आपके अधिकारीयों को उतना रास नहीं आएगा।  आपको अपने ही साथियों द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा किन्तु फिर भी कुछ न कुछ कमी  रह जायेगी। शिक्षा में आप बेहतर  प्रदर्शन करेंगे।  प्रेम और दाम्पत्य सामान्य बने रहेंगे।


७) तुला : आत्मिक आनंद का गृह सूर्य नवम भाव - धर्म स्थान में गोचर करने से आपको लाभ देगा। सूर्य आपका लाभेश भी है। धर्म के प्रति आपके विचार अधिक मुखर होंगे।  आपको अपने कार्यों में काम परिश्रम में अधिक सफलता मिलेगी।  किन्तु आपको कर्म को नहीं छोड़ना है। कुछ दिनों तक आपको हानि उठानी हो सकती है।  आपके भाइयों से आपको लाभ हो सकता है।

८) वृश्चिक : इस समय में आपको अपने कार्यों में अधिक  सावधानी बरतनी चाहिए  अन्यथा आपको दिक्कत हो सकती है। आप यदि किसी अनुसंधान अथवा क़र्ज़ वसूली संस्था में कार्यरत हैं तो आपको लाभ होगा। कोई नया अनुसंधान आप कर सकते हैं।  आपके मन में थोड़ा सा चिड़चिड़ापन रह सकता है।  दाम्पत्य में वांछित सुख नहीं मिलने वाला है।  आपको अपनी समयबद्धता पर भी ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि आप ना चाहते हुए भी देरी कर देंगे।


९) धनु : उग्र और तप्त गृह  जब आपके सप्तम भाव में आएगा तो इसके प्रभाव से थोड़ी अशांति बनेगी।  कुछ  समय के लिए आपको धैर्य रखना होगा। आप दोनों में गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं।  किन्तु बाद में सब ठीक हो जाएगा।  आपका आध्यात्मिक पक्ष भी उभर कर आएगा और आप किसी तैरर्थ या धार्मिक स्थल पर भ्रमण हेतु जा सकते हैं।  धन की स्थिति यथावत बनी रहेगी।  


१०) मकर : इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिए।  आपके सहकर्मियों से आपका कोई विवाद संभव है।  आपको शत्रु परेशान नहीं कर पाएंगे।  प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छा समय है।  प्रयासरत रहना लाभ दे सकता है।  निजी जीवन अच्छा बना हुआ है। प्रेम सम्बन्ध भी ठीक रहेंगे।  भाइयों से कोई विवाद संभव है।


११) कुम्भ : आपके प्रेम सम्बन्ध कुछ समय के लिए गड़बड़ हो सकते हैं किन्तु अधिक नहीं।  संतान को कष्ट हो सकता है। सट्टे से  दूर रहना अच्छा होगा।  आपको  मित्रों से सहयोग और लाभ मिलेगा।  आपको कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा।  दफ्तर आने में देरी कर सकते हैं और कुछेक छुट्टियां भी ले सकते हैं।  कहीं आस पास के पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं।


१२) मीन : चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए दिक्कत कर सकता है , विशेषकर आपके स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है।  धन का व्यय बढ़ेगा और यह आपके घर में कुछ ठीक कराने पर भी हो सकता है।  आपको घर के सदस्यों से मिलजुलकर रहना चाहिए और अपनी बात ही आगे रखने के बजाय सबकी सुननी चाहिए। कामकाज की स्थिति बढ़िया रहेगी।  दूसरों के विवादों में हस्तक्षेप ना करना ही सही है।                                     



                                                       

सूर्य का वृषभ राशी में गोचर फल


                                                     सूर्य का वृषभ में गोचर


मेष : आपको दांतों अथवा जीभ में कोई समस्या आ सकती है।  प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने हैं।  विवाहित जीवन बढ़िया रहेगा।  घर के दुसरे  सदस्यों से बहस हो सकती है। आपको बिना कारण क्रोध आएगा। काम काज की स्थिति अच्छी रहेगी।  व्यवसाय का क्षेत्र और विस्तृत कर सकते हैं।  आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आपका किसी उच्च अधिकारी से विवाद संभव हैBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


वृषभ : जीवनसाथी से गंभीर विवाद  संभव है। आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। बुखार से आप परेशान हो सकते हैं। आपने लक्ष्य के लिए प्रयासों में वृद्धि करेंगे और हासिल करेंगे।  आपका ज़िद्दी व्यवहार लोगों को परेशन कर सकता है।  आपको पत्नी /पति पर अधिक व्यय करना पड़ सकता है। काम काज ठीक रहेगा।  व्यवसाय में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आपको धर्म में रूचि  बढ़ सकती है।


मिथुन : नेत्रों में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको बड़ा नुक्सान हो सकता है।  आपका सामाजिक लोकाचार असहज रह सकता है।  आपके व्यवहार से लोगों को असुविधा हो सकती है।  विवाहित जीवन अच्छा बना रहेगा।  प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।  मित्रों पर भी व्यय होगा और कोई मित्र आपको मूर्ख भी बना सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना पड़ेगा और विलासिता पूर्ण रवैय्या बदलना पड़ेगाBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


कर्क :  लाभ की बहुत सम्भावना है। मित्र  सहयोगी सिद्ध होंगे। अधिकारियों से अच्छी बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपको कार्यस्थल पर बहुत सम्मान मिलेगा।  बड़ी जिम्मेदारियां आपको दी  सकती हैं।  विवाहित जीवन बढ़िया रहेगा। संतान पक्ष से हानि  की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे।  शिक्षा में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। धर्म अध्यात्म में  काफी समय देंगे। धन की स्थिति उत्तम बनी रहेगी।


सिंह : लग्नेश का दशम भाव  में गोचर निश्चित ही शुभ फल दाई रहेगा। आपको नयी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।शिक्षा में भी उन्नति करेंगे।  प्रेम सम्बन्ध यथावत बने रहेंगे।  अध्यात्म में भी उन्नति होगी। विवाहित जीवन ठीक रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्या हो सकती है। लम्बी यात्रा हो सकती है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपका सामाजिक दायरा और बड़ा होगा।  आपकी अपने कार्यक्षेत्र में ख्याति होगी।


कन्या : शुरू में आपके अधिक धन व्यय होने की सम्भावना  किन्तु बाद में आपको लाभ होगा।  आपकी सहायता आपसे बड़े लोग करेंगे। आपके बिगड़ते हुई काम काफी हद तक बनने लगेंगे।  आपको तीर्थाटन करने का भी मन हो सकता है।  कुछ समय के लिए आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके सम्बन्ध लोगों से थोड़े खराब हो सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।  


तुला : विवाहित जीवन में गंभीर अनबन हो सकती है। आपके कार्यों मैं अकारण लोग व्यवधान उत्पन्न करेंगे।  गुप्त शत्रु आपको हानि पहुचाने की पूर्ण कोशिश करेंगे।  आपको अपने कार्य स्थल पर सब्र से काम करते रहना चाहिए।  आपको दूसरों के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। ससुराल से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।


वृश्चिक : विवाहित जीवन में बाधा रहेगी।  प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे। कार्र्यस्थल पर दक्षता बनी रहेगी। आपको क्रोध जल्दी आएगा।  आपको सामान्य ज्वर की शिकायत भी हो सकती है। आपको धर्म अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रूचि बनेगी। आपके शरीर का तापमान अधिक बना रह सकता है।  आपकी दक्षता यथावत बनी रहेगी।
धनु : भाग्य की हानि संभव है।  अपने कृत्यों पर नियंत्रण रखियेगा अन्यथा मानहानि झेलनी पड़ सकती है। आप शत्रुओं पर हावी होंगे। आपका पहनावा आकर्षक बना रहेगा। मन शांत बना रहेगा।  विवाहित जीवन अच्छा रहेगा।   प्रेम सम्बन्ध में समस्या उत्पन्न हो सकती है। अधिकतर कार्यों में थोड़ा सा विलम्ब होगा।  आपका लोकाचार सामान्य बना रहेगा। कारस्थल पर किसी पर हावी होने की कोशिश न करेंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


मकर : संतान पक्ष से हानि हो सकती है।  प्रेम सम्बन्ध में विवाद हो सकता है।  काम काज अच्छा बना रहेगा। विवाहित   जीवन में भी शुभता बनी रहेगी।  धर्म अध्यात्म तंत्र  मंत्र साधना में रूचि जाग्रत हो सकती है। आपका सामाजिक सम्बन्ध अच्छा बना  हुआ है।  आपको इसे और बढ़ाना चाहिए।  आपको इंटरनेट सोशल मीडिया आदि का प्रयोग बढ़ाना चाहिएBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


कुम्भ : पेट में कोई खराबी आ सकती है।  आपको विवाहित जीवन की और भी अपना समय और सामंजस्य देना चाहिए।  कार्य व्यवसाय में शुभता दिखती है। आप दूसरों से बेहतर कार्य करके दिखाएंगे।  आपके घर में कोई सजावट करवा सकते हैं। आपके  प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा और आपके कार्यों को प्रशस्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्यता ठीक  रहेगा , बस पेट की समस्या से रूबरू हो सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।

मीन : विवाहित जीवन ठीक बना हुआ है।  आपको प्रेम संबंधों में ध्यान रखना पड़ेगा। आपके भाइयों से लाभ हो   सकता है।  भाग्य  का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी मनोस्थिति उत्तम रहेगी।  आमोद प्रमोद घूमना फिरना आदि में काफी समय देंगे।  परिवार को काफी वक़्त दे पाएंगे। लम्बी यात्रा आदि कर सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।  मित्रों से सहयोग मिलता रहेगा।  घर परिवार के सदस्यों में मित्रता बनी रहेगी।  

सूर्य का धनु राशी में गोचर फल





सूर्य का धनु में गोचर

१ ) मेष : प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।किसी दूर रहने वाले मित्र से मुलाकात संभव है। कमर में दर्द रह सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। धन की हानि संभव है अतः सोच समझ कर कहीं निवेश करें , दूसरों  के बहकावे में ना आएं।  धर्म आदि पर व्यय होगा , किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपकी बातचीत में अधिक भावुक न हो जाएँ तथा संयम बनाये रखें। घर परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल बना रहेगाBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।

२) वृषभ : आपसी तालमेल में कमी रहेगी , आपकी अपने से जुड़े हुए लोगों से बहुत अच्छी नहीं बनेगी।  आपको अपने निजी संबंधों को भी बहुत सहेज कर रखना होगा। आपको किसी पुराने विवाद में फंसने के योग भी हैं अतः आपको सावधान रहना चाहिए। कुछ कार्य आपके बन जाएंगे किन्तु अधिकतर आपको आनंद में कमी ही बनी रहेगी।  आपको अल्प कालिक बीमारी भी हो सकती है। वाहन में खराबी आ सकती हैBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।

३) मिथुन : जीवन साथी के साथ अनबन होगी , बात को आपने सम्भाला नहीं तो छोटी सी बात का पहाड़ बन जाएगा क्रोध और अहंकार किसी काम के नहीं होते। अपने आचार व्यवहार को नियंत्रण में रखना ही ठीक है।  प्रेम संबंधों में भी आपको अधिक सुख नहीं मिलेगा। इस गोचर में आपको मुख्यतः खर्चों पर नियंत्रण रखना है और बड़े निर्णय लेने से परहेज करना है।  अधिक तीखा भोजन नहीं करना है और  शीतल पदार्थों का  अधिकाधिक प्रयोग करना है।

४) कर्क : किसी व्यक्ति को उधार नहीं देना है , मामा से आपका विवाद हो सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार रखना है और किसी को रुष्ट नहीं होने देना है। आपको पेट से सम्बंधित रोग हो सकते हैं और आपको  अस्पताल जाने की नौबत आ सकती है। आपको अपने निवास पर रखरखाव के कार्य करवाने हो सकते हैं और उनमें आपका व्यय हो सकता है। कुछ पुराने कार्य आपके किसी अधिकारी  की मदद  से संभव हो सकेंगे। आपको नौकरी में  सराहा जाएगा किन्तु आप अधिक कार्य  के कारण परेशान रह सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।

५) सिंह :  प्रेम  संबंधों में निराशा हाथ लगेगी , आपको अपना व्यवहार सही रखना पड़ेगा अन्यथा नए सम्बन्ध जल्दी ही अतीत बन जाएंगे।  आपको वाणी आपकी शत्रु सिद्ध हो सकती है अतः नियंत्रित रहें। लाभ में कमी बनी रह सकती है और काम काज में भी उतना आनंद नहीं आएगा। आपका आत्मविश्वास ज़रूर अच्छा बना रहेगा किन्तु वह किसी प्रकार के परिणाम को प्रस्तुत करने में अधिक मदद नहीं कर पायेगाBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।

६) कन्या : ; दशम पर दृष्टि से आपको काम काज में  बहुत अच्छा  रहने वाला है। आपके सहकर्मियों से आपका प्रदर्शन बेहतर  रहने वाला है। मीडिया के लोगों को अच्छा लाभ होगा। निजी  जीवन में अशांति रह सकती है।   धन लाभ होगा और लम्बी यात्रा के योग भी हैं। जीवन साथी के काम काज में प्रगति रह सकती है। आपको रोज़मर्रा के जीवन में गलतफहमियां हो सकती हैं , आपके निजी और सामाजिक जीवन दोनों में ही - अतः बिना कारण किसी पर क्रोध अथवा अविश्वास मत कीजिये।

७) तुला : आपको अपने रिश्तेदारों , भाइयों से अच्छा लाभ मिलेगा। मित्र लोग भी आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे। भाग्य  साथ देगा और आपको नए कामों में सफलता मिलेगी , आपके प्रयास बहुत सफल रहने वाले हैं और आपकी संवाद क्षमता भी अच्छी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का अवश्य आपको ध्यान रखना चाहिए अन्यथा आप दिक्कत में आ सकते हैं। आपमें बहुत ही अच्छा अंदरूनी बल बना रहेगा जो आपको प्रेरित करता रहेग Buy Best Quality Ruby at discount from Amazonा।

८) वृश्चिक : धन भाव में सूर्य लाभ तो देता है किन्तु उसकी हानि भी है , आपको नेत्रों में पीढ़ा हो सकती है और आपका मन खराब बना रह सकता है। आपको खर्चों का भी ध्यान रखना है क्योंकि आप अकारण ही महँगी वस्तुओं पर खर्च   कर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी और आप दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।  आपको  अच्छा धन लाभ होने के  योग भी हैं। किन्तु प्रेम संबंधों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आपको सट्टे अथवा अनुमान आधारित लाभ के चक्कर में नहीं आना है।

९) धनु :  लग्न में सूर्य आपको अधिक अहंकारी बना सकता है अतः  अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखिये। निजी जीवन  भी अस्तव्यस्त रह सकता है। और सबकी वजह आपका स्वयं का व्यवहार रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और पेट से सम्बंधित अथवा रोग भी हो सकते हैं। जमीन के व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। सरकारी अधिकारी आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।

१०) मकर : आपको अपनी बातचीत में संयम रखना है , छोटे भाई से विवाद संभव है और उसके कारण आपको हानि होने की भी सम्भावना है। आपके मोबाइल सेलफोन या लैपटॉप के खोने के योग भी हैं। आपको अनिद्रा की समस्या भी घेर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सजग रहना चाहिए। आपके कामकाज में थोड़े धीमेपन के भी आसार हैं और आपको इसके कारन अपने अधिकारियों की फटकार भी झेलनी पड़ सकती है। आपको प्रेम संबंधों में भी कोई विशेष सुख नहीं दिख रहा है किन्तु जिनको शैय्या सुख की ही अपेक्षा है उनके लिए यह अच्छा गोचर है Buy Best Quality Ruby at discount from Amazon।

११) कुम्भ : यह आपके लिए भी अच्छा समय है और आपके जीवन साथी के लिए भी , आपको अपने जीवनसाथी से लाभ होने के अच्छे योग हैं  और साथ ही आपको किसी शासकीय व्यक्ति से भी किसी प्रकार की सहायता मिलने के आसार हैं।  यदि आप सरकारी कर्मचारी अथवा कोई ठेकेदार आदि हैं तो आपको कुछ नं कुछ लाभ इन  लोगों से होना चाहिए। व्यवसाइयों के लिए भी यह शुभ फलित होने वाला गोचर है। धनागमन के अच्छे योग हैं।

१२) मीन : मन में दुविधा बनी रहेगी , जिनको नौकरी छोड़नी है उनके लिए अच्छा समय है दूसरी नौकरी पाने के लिए।  आपको स्वास्थ्य में भी कुछ सामान्य समस्या रह सकती है। घरवालों के साथ विवाद संभव है , आपकी सोच दूसरों पर हावी होने वाली हो जायेगी और इस कारण भी आप थोड़े नापसंद किये  जा सकते हैं। आपकी दक्षता दूसरों से बेहतर बनी रहेगी किन्तु इस कारण स्वयं में अहंकार को जन्म लेने न दें , आगे आपको भी दूसरों से पीछे होना पड़ सकता है। अपने मित्रों अथवा नज़दीक के लोगों पर शक मत कीजिये।


१ ) मेष : प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।किसी दूर रहने वाले मित्र से मुलाकात संभव है। कमर में दर्द रह सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। धन की हानि संभव है अतः सोच समझ कर कहीं निवेश करें , दूसरों  के बहकावे में ना आएं।  धर्म आदि पर व्यय होगा , किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपकी बातचीत में अधिक भावुक न हो जाएँ तथा संयम बनाये रखें। घर परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल बना रहेगा।


२) वृषभ : आपसी तालमेल में कमी रहेगी , आपकी अपने से जुड़े हुए लोगों से बहुत अच्छी नहीं बनेगी।  आपको अपने निजी संबंधों को भी बहुत सहेज कर रखना होगा। आपको किसी पुराने विवाद में फंसने के योग भी हैं अतः आपको सावधान रहना चाहिए। कुछ कार्य आपके बन जाएंगे किन्तु अधिकतर आपको आनंद में कमी ही बनी रहेगी।  आपको अल्प कालिक बीमारी भी हो सकती है। वाहन में खराबी आ सकती है Buy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


३) मिथुन : जीवन साथी के साथ अनबन होगी , बात को आपने सम्भाला नहीं तो छोटी सी बात का पहाड़ बन जाएगा क्रोध और अहंकार किसी काम के नहीं होते। अपने आचार व्यवहार को नियंत्रण में रखना ही ठीक है।  प्रेम संबंधों में भी आपको अधिक सुख नहीं मिलेगा। इस गोचर में आपको मुख्यतः खर्चों पर नियंत्रण रखना है और बड़े निर्णय लेने से परहेज करना है।  अधिक तीखा भोजन नहीं करना है और  शीतल पदार्थों का  अधिकाधिक प्रयोग करना है।


४) कर्क : किसी व्यक्ति को उधार नहीं देना है , मामा से आपका विवाद हो सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार रखना है और किसी को रुष्ट नहीं होने देना है। आपको पेट से सम्बंधित रोग हो सकते हैं और आपको  अस्पताल जाने की नौबत आ सकती है। आपको अपने निवास पर रखरखाव के कार्य करवाने हो सकते हैं और उनमें आपका व्यय हो सकता है। कुछ पुराने कार्य आपके किसी अधिकारी  की मदद  से संभव हो सकेंगे। आपको नौकरी में  सराहा जाएगा किन्तु आप अधिक कार्य  के कारण परेशान रह सकते हैं Buy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


५) सिंह :  प्रेम  संबंधों में निराशा हाथ लगेगी , आपको अपना व्यवहार सही रखना पड़ेगा अन्यथा नए सम्बन्ध जल्दी ही अतीत बन जाएंगे।  आपको वाणी आपकी शत्रु सिद्ध हो सकती है अतः नियंत्रित रहें। लाभ में कमी बनी रह सकती है और काम काज में भी उतना आनंद नहीं आएगा। आपका आत्मविश्वास ज़रूर अच्छा बना रहेगा किन्तु वह किसी प्रकार के परिणाम को प्रस्तुत करने में अधिक मदद नहीं कर पायेगा।


६) कन्या : ; दशम पर दृष्टि से आपको काम काज में  बहुत अच्छा  रहने वाला है। आपके सहकर्मियों से आपका प्रदर्शन बेहतर  रहने वाला है। मीडिया के लोगों को अच्छा लाभ होगा। निजी  जीवन में अशांति रह सकती है।   धन लाभ होगा और लम्बी यात्रा के योग भी हैं। जीवन साथी के काम काज में प्रगति रह सकती है। आपको रोज़मर्रा के जीवन में गलतफहमियां हो सकती हैं , आपके निजी और सामाजिक जीवन दोनों में ही - अतः बिना कारण किसी पर क्रोध अथवा अविश्वास मत कीजिये Buy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


७) तुला : आपको अपने रिश्तेदारों , भाइयों से अच्छा लाभ मिलेगा। मित्र लोग भी आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे। भाग्य  साथ देगा और आपको नए कामों में सफलता मिलेगी , आपके प्रयास बहुत सफल रहने वाले हैं और आपकी संवाद क्षमता भी अच्छी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का अवश्य आपको ध्यान रखना चाहिए अन्यथा आप दिक्कत में आ सकते हैं। आपमें बहुत ही अच्छा अंदरूनी बल बना रहेगा जो आपको प्रेरित करता रहेगा।


८) वृश्चिक : धन भाव में सूर्य लाभ तो देता है किन्तु उसकी हानि भी है , आपको नेत्रों में पीढ़ा हो सकती है और आपका मन खराब बना रह सकता है। आपको खर्चों का भी ध्यान रखना है क्योंकि आप अकारण ही महँगी वस्तुओं पर खर्च   कर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी और आप दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।  आपको  अच्छा धन लाभ होने के  योग भी हैं। किन्तु प्रेम संबंधों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आपको सट्टे अथवा अनुमान आधारित लाभ के चक्कर में नहीं आना है।


९) धनु :  लग्न में सूर्य आपको अधिक अहंकारी बना सकता है अतः  अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखिये। निजी जीवन  भी अस्तव्यस्त रह सकता है। और सबकी वजह आपका स्वयं का व्यवहार रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और पेट से सम्बंधित अथवा रोग भी हो सकते हैं। जमीन के व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। सरकारी अधिकारी आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।


१०) मकर : आपको अपनी बातचीत में संयम रखना है , छोटे भाई से विवाद संभव है और उसके कारण आपको हानि होने की भी सम्भावना है। आपके मोबाइल सेलफोन या लैपटॉप के खोने के योग भी हैं। आपको अनिद्रा की समस्या भी घेर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सजग रहना चाहिए। आपके कामकाज में थोड़े धीमेपन के भी आसार हैं और आपको इसके कारन अपने अधिकारियों की फटकार भी झेलनी पड़ सकती है। आपको प्रेम संबंधों में भी कोई विशेष सुख नहीं दिख रहा है किन्तु जिनको शैय्या सुख की ही अपेक्षा है उनके लिए यह अच्छा गोचर है।


११) कुम्भ : यह आपके लिए भी अच्छा समय है और आपके जीवन साथी के लिए भी , आपको अपने जीवनसाथी से लाभ होने के अच्छे योग हैं  और साथ ही आपको किसी शासकीय व्यक्ति से भी किसी प्रकार की सहायता मिलने के आसार हैं।  यदि आप सरकारी कर्मचारी अथवा कोई ठेकेदार आदि हैं तो आपको कुछ नं कुछ लाभ इन  लोगों से होना चाहिए। व्यवसाइयों के लिए भी यह शुभ फलित होने वाला गोचर है। धनागमन के अच्छे योग हैं।

१२) मीन : मन में दुविधा बनी रहेगी , जिनको नौकरी छोड़नी है उनके लिए अच्छा समय है दूसरी नौकरी पाने के लिए।  आपको स्वास्थ्य में भी कुछ सामान्य समस्या रह सकती है। घरवालों के साथ विवाद संभव है , आपकी सोच दूसरों पर हावी होने वाली हो जायेगी और इस कारण भी आप थोड़े नापसंद किये  जा सकते हैं। आपकी दक्षता दूसरों से बेहतर बनी रहेगी किन्तु इस कारण स्वयं में अहंकार को जन्म लेने न दें , आगे आपको भी दूसरों से पीछे होना पड़ सकता है। अपने मित्रों अथवा नज़दीक के लोगों पर शक मत कीजिये।

सूर्य का वृश्चिक राशी में गोचर फल

सूर्य का वृश्चिक में गोचर


१७ नवम्बर को सूर्य अपने नीच राशि से निकल कर मित्र राशि वृश्चिक में आएगा। यहाँ आने पर सूर्य वापस अपने तेज को प्राप्त करेगा और उसके नीचत्व में हुई कई घटनाओं में सुधार आएगा। वृश्चिक कीट राशि कही जाती है , इसमें सूर्य बहुत अच्छे परिणाम तो नहीं देता है किन्तु सभी जातकों के लिए खराब होगा ऐसा नहीं है , अपने  भावाधिपत्य के अनुसार प्रत्येक लग्न के लिए यह  भिन्न भिन्न होगा। यदि आपकी सूर्य की प्रत्यंतर दशा चल रही है तो आपको इसके प्रभाव सर्वाधिक प्रतीत होंगेBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


१) मेष : आपको स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर समस्या हो सकती है, अतः स्वास्थ्य को लेकर आपको  अतिआवश्यक है। शत्रु आपके कार्य ख़राब करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके कार्य व्यवसाय में नुक्सान होने की सम्भावना भी बनी हुई है प्रेम सम्बन्ध भी आपको निराश  कर सकते हैं   और संतान पक्ष से भी आपको परेशानी हो सकती है। आपको भाग्य के रूखेपन से भी दो चार होना पड़ेगा , अतः सावधान रहना ही  आपके लिए सबसे हितकारी रहेगा।


२) वृषभ : सामान्य ज्वर आपको परेशान कर सकता है। खर्चे अधिक होंगे और परिवार पर होंगे , अतः कोई बुराई नहीं है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती है। संतान पक्ष से आपको अधिक प्रसन्नता नहीं मिलेगी। आपको भाग्य से अधिक आशा तो नहीं करनी चाहिए किन्तु फिर भी आपके कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होने की बहुत सम्भावना है। मित्रों से सहायता  लेना अच्छा रहेगा और आपको उनसे प्रसन्नता भी प्राप्त होगी। विपरीत लिंग के मित्र अधिक सहायक सिद्ध हो सकते हैंBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


३) मिथुन :आपको अपनी नौकरी आदि में लाभ होगा , यदि बदलना चाह रहे हैं तो समय अच्छा है प्रयास कीजिये। आपके कार्यों को सराहा भी जाएगा , व्यापारी लोगों को भी लाभ होगा और  मुनाफा अधिक होगा। आपके सम्बन्ध आपके घर के सदस्यों से भी कुछ बिगड़ सकते हैं जिसको  रोकना चाहिए। जीवनसाथी के साथ भी आपकी नोंक झोंक हो सकती है अतः आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवशयक है। आपको अपने अहंकार को भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है।


४) कर्क : तप्त गृह जिस भी भाव में जाता है वहाँ कुछ तो नुक्सान करता है। प्रेम सम्बन्ध आपको उतना सुखी नहीं कर पाएंगे  संतान से भी आपको  अधिक आशा नहीं करनी चाहिए और उसकी सेहत पर भी दुष्प्रभाव हो सकता है। आपको  पेट से सम्बंधित रोग हो सकते हैं और आँतों में जलन की शिकायत हो सकती है। लम्बी यात्रा पे जा सकते हैं  और आनंद भी लेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति बनी रहेगी। यदि अपने प्रयासों में शिथिलता नहीं  आने देंगे तो आपको पदोन्नति अथवा प्रशंसा अथवा दोनों ही मिल सकते हैं Buy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


५) सिंह : सूर्य की सीधी दृष्टि आपके दशम भाव पर है , सूर्य दशम में हो अथवा दशम को देखे , दोनों ही स्थितियों में जातक का भला  होता ही है। अतः आपको भी अपने कार्यक्षेत्र में लाभ होना है , अधिकारियों का सहयोग मिलना है किन्तु प्रेम सम्बन्ध में उतना लाभ नहीं दीखता है। संपत्ति और वसीयत के कुछ मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। घर के सदस्यों में कुछ मनमुटाव हो सकता है , घर की पूरी तरह से मरम्मत अथवा सफाई करवा सकते हैं। आपकी ख्याति होना संभव है Buy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


६)  कन्या : आपकी संचार सम्प्रेषण आदि गतिविधियों में तेज़ी और स्फूर्ति आएगी। आपसे बात करके लोगों को अच्छा एहसास होगा तथा आप प्रेरणास्पद संवाद में आनंद लेंगे। आपमें आत्मबल की अधिकता होगी और आपके प्रयासों में नयी ऊर्जा का संचार होगा। भाग्य थोड़ा सा दिक्कत करेगा किन्तु आपकी कार्यकुशलता से बात बनती जायेगी। कोई नए समझौते आप शुरू कर सकते हैं अथवा पूर्ण कर सकते हैं। कई छोटी यात्रा आदि आप संपन्न कर सकते हैं।


७) तुला : द्वितीय भाव में सूर्य आपको नेत्रों में तकलीफ दे सकता  है और सिरदर्द भी आपको बना रह सकता है। भाई बहनों से आपको उपहार अथवा धन प्राप्त हो  सकता है। आप स्वर्ण आदि महंगे मद पर खर्च कर सकते हैं। आपके ससुराल में आपका विवाद संभव है। मित्रों से आपको यथा शक्ति सहयोग भी मिलेगा और आप भी उनके लिए अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करेंगे। आपके कामकाज में आपको तरक्की प्राप्त होने के भी अच्छे योग हैं Buy Best Quality Ruby at discount from Amazon।
८) वृश्चिक : प्रेम सम्बन्ध कुछ हताश कर सकते हैं जिसके वजह आप स्वयं होंगे। अहंकार  और क्रोध से आपको दूर रहना है। मित्र  लोगों  के लिए आप सहायता करने को तत्पर रहेंगे। आप किसी बड़े कार्य को करने से पीछे हट  सकते हैं। आपके कार्य क्षेत्र में आपकी क्षमता अच्छी रहेगी किन्तु आपका वयवहार आपके लिए  समस्या बन सकता है। अतः आपको स्वयं पर नियंत्रण करके चलना ही सबसे अच्छा रहेगा। जीवन साथी से भी आपको सामनजस्य बना कर रखना होगा अन्यथा कोई बड़ा विवाद खड़ा कर सकते हैं।


९) धनु : द्वादश भाव  में सूर्य बहुत अच्छा फलदायी नहीं होता , फिर भी इसने आपके मंगल राहु  और गुरु के नक्षत्रों में भ्रमण करना है अतः यह आपको लाभ ही देकर जाएगा।  मन में हताशा निराशा को घर मत करने दीजिये और अपने प्रयासों में शिथिलता को नहीं आने दीजिये। घर के सदस्यों का आपस में तालमेल कुछ कम रह सकता है। प्रेम सम्बन्ध भी कुछ हताशाजनक रह सकते हैं। खर्च अधिक होंगे और आपका मन स्थिर नहीं रहेगा।


१०) मकर : आपको किसी पुराने सौदे , शेयर , वसीयत , फण्ड आदि से लाभ संभव है , आप किसी के प्रति दुष्कर्म कर के भी लाभार्जन कर सकते हैं , किन्तु यह आगे के लिए अच्छा नहीं होगा। आपको अपने सत्मार्ग से कभी विचलित नहीं होना चाहिए। यदि आप भूव्यवसायी हैं तो आपको लाभ  के अच्छे संकेत हैं। लम्बी यात्रा भी आप करते दीखते हैं , धार्मिक दृष्टिकोण भी आपका अच्छा विकसित हो सकता है। खर्चे आपके कुछ बढ़ सकते हैं अतः स्वनियंत्रण आवश्यक हैBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।


११) कुम्भ : सूर्य  दशम  भाव में बहुत ही प्रभावकारी माना जाता है , और अगर उसका  भावधिपत्य खराब नहीं है तो जातक को लाभ अवश्य देता है।  आपको भी आपके कार्य क्षेत्र में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी , धन प्राप्ति भी होनी है और सम्मान  में भी वृद्धि होनी है। आपको दूसरों पर ज़बरदस्ती अपनी बात थोपने से बचना चाहिए। यदि आप सतभिषा -२ में जन्मे हैं तो इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

१२) मीन : नवम भाव में सूर्य शुभ होता है और आपकी लग्न  के लिए छठे भाव का स्वामी भी है, आपको यह फायदा तो देगा ही आपके पिता को भी लाभ होगा। आपको आपके कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने को मिलेगा और आपकी  मित्रता दूर दूर के लोगों से  होना संभव है।आपकी आय के एक  से अधिक स्तोत्र बनेंगे और यदि नहीं  भी हुए तो इस माह आपको अतिरिक्त आय अवश्य होनी चाहिए जो की धन मान सम्मान किसी भी रूप में हो सकती है। निजी जीवन भी आमतौर पर ठीक ही रहेगा। अतः यह आपके लिए लाभकारी गोचर हैBuy Best Quality Ruby at discount from Amazon।   

About Me

My photo
I am doing astrological readings since 2000.I did free astrology readings for hundreds for long time. Now this is my primary focus. If you feel you need divine guidance through your horoscope and remedies to improve the quality of your life then this is the place to be. Hindu astrology is based on constellations and requires very careful reading and judgment. There are several yogas or combinations in your chart which give sure shot hint about your past present and future. No one can change the past but present and future can surely be corrected up to a limit and not beyond it .People who claim that they can change the future are simply doing cheating as it can be done only by GOD ALMIGHTY .There are 27 constellations, 12 signs, 9 planets and various other things to be seen in a birth chart. I use traditional approach and KP system of astrology which is more into stellar arena but is based completely upon the traditional system. My charges are 1100 INR USD 25 you can speak to me over phone/Video/ or get the answers on your mail.

Total Pageviews