Translate

Thursday, June 4, 2015

शुक्र का कर्क में गोचर

मेष

Ariana Grande
धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। मन खुशनुमा बना रहेगा। अपनी साजसज्जा वेषभूषा पर बहुत ध्यान बना रहेगा। आपको कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। आपकी महिला मित्रों में वृद्धि संभव है। आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। ख़र्चों में जहाँ तक हो कटौती कीजिये। प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। विवाहित जीवन में कुछ अनबन संभव है। शिक्षा में लाभ होगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

वृषभ

Hamsa Nandini
आपकी बोलचाल में ज्ञान की बातें भी शामिल होंगी। आप लोगों को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने प्रयासों में आसानी से सफलता मिलेगी। आपकी महिला / पुरुष मित्र आपकी सहायता करेंगे। आपको अपने भाइयों से लाभ हो सकता है। आपको दाम्पत्य जीवन अच्छा बना हुआ है। प्रेम का क्षेत्र भी उत्तम है। शिक्षा में सामान्य प्रगति है।

मिथुन

Kulraj Randhawa
आपको विलासिता पर खर्च करने का मन होगा और और आप महंगे वस्त्र, इत्र, मदिरा आदि पर खर्च करेंगे। स्वर्ण में निवेश भी कर सकते हैं। आपको मीठा खाने का मन करेगा और आप काफी चॉकलेट्स पेस्ट्रीज आदि का सेवन कर सकते हैं। आपको धनलाभ के भी अच्छी सम्भावना है। प्रेम सम्बन्ध बहुत आनंदित करेंगे और आप दोनों के बीच में बहुत हंसी मज़ाक के क्षण भी आएंगे। दाम्पत्य सुख भी यथावत बना हुआ है।

कर्क

Ashwini Kalsekar
आपमें अपने व्यक्तित्व के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आपका पहनावा लोगों को आकर्षित करेगा। मित्र लोग सहयोग करेंगे। आप महँगी चीज़ों पर खर्च करेंगे। आपको सुन्दर दिखने की इच्छा होगी। स्त्रियों को साजसज्जा की बहुत चिंता रहेगी। आपकी बोली में काफी मिठास रहेगी और लोग आपको पसंद करेंगे। मन खुशनुमा रहेगा और प्यार मोहबत की बातें मन में काफी आएँगी।

सिंह

Divyanka Tripathi
शुक्र का सबसे पसंदीदा घर द्वादश भाव है और आपके द्वादश भाव में शुभ राशि में जब यह आएगा तो आपको अत्यधिक प्रसन्न करेगा। आपके प्रेम सम्बन्ध या आप विवाहित हों, आपको शैय्या सुख बहुत मिलेगा और इन्ही सब मदों पर आपका धन भी व्यय होगा। कामकाज में थोड़ा सा गिरावट दर्ज़ होगी, देरी से काम होंगे किन्तु फिर भी आप प्रसन्न रहेंगे। सेलफोन अथवा टेबलेट या लैपटॉप लेने पर खर्च कर सकते हैं।

कन्या

Divyanka Tripathi
बहुत अच्छा समय रहेगा। यदि आप अकेले हैं और प्यार चाहते हैं तो इस समय में आपको भरपूर प्रयास करना चाहिए। आपको अपनी डेट किसी मित्र आदि की सहायता से मिल सकती है। विवाहित लोगों के लिए उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में भी बहुत अच्छाई स्थिति बनी हुई है। धन की स्थिति निस्संदेह बेहतर होगी। काम काज बहुत अच्छा बना रहेगा। आपकी प्रशंसा होगी।

तुला

Deeksha seth
लग्नेश का दशम में गोचर बहुत अच्छा फलदायी होता है, और जब वह ग्रह शुक्र हो तो उसका प्रभाव ही अलग होता है। आपकी कार्यस्थल पर दक्षता में प्रगति होगी। लोगों से आपके सम्बन्ध बेहतर होंगे।आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको अपने पहनावे और व्यक्तित्त्व पर विशेष ध्यान बना रहेगा। कोई आपके पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकता है या कोई योजना बना सकता है जिस से आपका अहित हो।

वृश्चिक

Irfaan Khan
नवम भाव में शुक्र आपके लिए प्रेम संबंधों में नयी पहल लेकर आएगा। आपको कोई वर्ग अथवा जाती के जातक से लगाव हो सकता है। आपको दूर स्थिति मित्रों से बात करने के अवसर मिलेंगे और साथ ही आप इंटरनेट पर दूर के लोगों से प्रेम संबंधों को पाने के लिए प्रयासरत रह सकते हैं। यदि आपका आयत निर्यात का व्यवसाय है तो इस समय आपको लाभ होगा। आप वैसे दिखावटी नहीं हैं किन्तु इस गोचर के समय अपने पहनावे को लेकर अधिक जागरूक रह सकते हैं।

धनु

Harman Baweja
यह शुक्र के लिए बहुत अच्छी जगह नहीं है। आपको अपने साथी से से लाभ हो सकता है किन्तु आपका स्वास्थ्य आपके लिए समस्या बन सकता है। आपके मित्र लोग आपकी बातों को हलके में लेंगे। आप से ही कुछ ऐसी गलती हो सकती है जिसका अफ़सोस आपको आने वाले बहुत लम्बे समय तक रह सकता है। अतः अपरिचित स्त्रियों से दूर रहना ही आपके लिए अच्छा है। किसी सामान्य बातचीत को प्रेम से जोड़ कर मत देखिये।

मकर

Hina Khan
आपमें और जीवन साथी में अच्छा तालमेल बना रहेगा। जीवन साथी की सहायता से कुछ कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारिक साझेदारी सफल रहेगी। मन प्रसन्न बना हुआ रहेगा। प्यार की तलाश पूर्ण होने के बहुत योग हैं। प्रेम सम्बन्ध में स्थायित्व बना रहेगा। आपकी शैय्या सुख की कामना अधिक होगी। मित्रों के साथ बहुत समय देंगे। व्यय की अधिकता बनी रहेगी।

कुम्भ

Aditi Sharma
आपकी समयबद्धता में कमी आयेगी। आपमें काम के साथ विनोद की प्रधानता भी बनेगी। भाग्य अचानक आपके विरुद्ध हो सकता है किंन्तु अल्प काल के लिए। आपको अपने खानपान पर अधिक ध्यान रखना है और मीठा कम खाना है। इस घर में शुक्र बहुत बार मधुमेह दे जाता है। आपको धन को संभाल कर खर्च करना चाहिए। लोगों का भला करने में आपका अपना नुक्सान न हो जाए यह ध्यान रखियेगा।

मीन

anita hassanandani
पंचम भाव में शुक्र बहुत अच्छा है। आपके प्रेम सम्बन्ध के लिए यह संजीवनी का काम करेगा। आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आप हास्य परिहास में बहुत रूचि लेंगे। कला संगीत फिल्में आदि में आपका मन लगा रहेगा। लोगों के साथ आपकी अच्छ निभेगी। आप लोगों को परामर्श देने में आगे रहेंगे। आपकी मित्रता किसी संगीत कला आदि क्षेत्र के किसी जातक से हो सकती है।

Aries


Ariana Grande

There are good possibilities of financial gain. You will feel good. You will focus on beauty and looking good. Success is foreseen on workfront. An increase in number of female friends is possible. You might have to spend more money. Try to cut down your expenses as much as possible. Love life looks good. Tiff is possible in married life. Profit is foreseen in studies. Works will accomplish on time.

Taurus


Hamsa Nandini

Your talk will reflect knowledgeable things. You will successfully influence others. Success will come easily in efforts. Your male/female friend will help you. Profit is possible from brothers. Married life looked great. Love life will blossom as well. Normal progress will be there in studies.

Gemini


Kulraj Randhawa

You will feel like spending on luxuries and you will spend on expensive clothes, perfume, alcohol etc. Investment in gold is also possible. You will become fond of sweets and will eat lots of chocolates and pastries. There are good possibilities of financial gain. Love life will bring extreme joy and you & your sweetheart will enjoy fun and laughter. Marital bliss is also foreseen.

Cancer


Ashwini Kalsekar

Awareness will increase toward your personality. Your dressing sense will attract others. Friends will support. You will spend on expensive things. You will feel the urge to look beautiful. Women will feel concerned for makeup and beauty. Your speech will be sweet and people will appreciate you. You will feel good and thought of love will strike your mind.

Leo


Divyanka Tripathi

Twelfth house is the favorite house of Venus. When it will come in your twelfth house in auspicious sign, it will bless you with extreme happiness. Whether your are in relationship or married, you will get bedroom pleasures and expenses are possible on same. Slight downfall is possible at workfront. Work will accomplish with delay, but you will feel happy. You might spend on purchase of cell phone, tab or laptop.

Virgo


Deeksha seth

Time is very good. If you are single and looking for love, this is the time to put your best foot forward. You might get your date with the help of your friend. Time is excellent for married couples. Love life will also remain wonderful. Financial condition will remain good. Workfront looks great. You will be admired.

Libra


Ankita Lokhande

Transit of ascendant lord in tenth house is very fruitful and when it is Venus, the results are outstanding. Your talent will improve on workfront. Your relations will improve with people. Support will come from colleagues. You need to focus on your dressing sense and personality. Someone might bitch about you behind your back or might plan something to harm you.

Scorpio


Irfaan Khan

Venus posited in ninth house will bring new beginning in your love life. You might fall in love with any particular category or caste native. You will get opportunities to interact with distant friends. Also, you might try to find love living far away from you via internet. Profit is foreseen for people belonging to import and export business. Though you don’t like show off, but this transit might make you feel concerned for your dressing sense.

Sagittarius


Harman Baweja

This is not very favorable position for Venus. Benefit is possible from spouse, but health give tension. Friends will not take you seriously. You might commit a mistake, which might make you feel regret for quite long. Hence, avoid unknown situations. Don’t connect any normal issue with love.

Capricorn


Hina Khan

You and your spouse will share great chemistry. Some works are expected to fulfill with support of spouse. Business partnership will prove successful. You will feel good. You might meet your lover, if looking for love. Stability will be there in love life. Your desire for bedroom pleasures will increase. You will spend a lot of time with your friends. Expenses will increase.

Aquarius


Aditi Sharma

Your punctuality will face downfall. Alongwith work, humor will also increase in you. Luck might go against you unexpectedly, but for a short period. Take good care of your eating habits and avoid sweets. Positioning of Venus here leads to diabetes mostly. Spend money wisely. Make sure not to harm yourself while helping others.

Pisces


anita hassanandani

Venus is considered good in fifth house. This will bring a kind of rebirth for your love life. Your personality will improve and you will take interest in fun & laughter. You will enjoy arts, music, movies etc. You will coordinate good with everyone. You will give advice to others. You might become friends with someone belonging from arts or music.

Wednesday, May 20, 2015

- बुध वक्री वृषभ राशि में

मेष



वक्री ग्रह विपरीत प्रभाव दे देते हैं। बुध आपके पराक्रम और रिपु भाव का स्वामी है। आपको चाहिए की आप अपने सामाजिक और घरेलू संबंधों में धैर्य तथा संयम बनाये रखें। इस से आपकी ही प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरों पर अपनी धारणा को थोपिये नहीं। इस से सभी लोगों को तकलीफ होती है और पीठ पीछे बुराई के पात्र बनते हैं। शत्रुओं अथवा वे लोग जिनको आप जानते हैं की वो आपसे ईर्ष्या रखते हैं , उनसे दूर रहना ही सबसे अच्छा है। आपको इस समय में ग़लतफ़हमियाँ होने की बहुत गुंजाइश है अतः जिस से भी बात करें खुल कर हर बिंदु पर करें। हो सकता है की आपके सेल फ़ोन का नेटवर्क बार बार गड़बड़ हो और उसमें इंटरनेट भी धीमा चलने लगे। इस से क्रोधित होने की आवश्यकता नहीं है। ये स्वयमेव कुछ दिन बाद ठीक हो जाएगा। आप मेहनती और अर्जुन की तरह लक्ष्य पर सदा केंद्रित तो रहते ही हैं। इन सब सावधानियों से आपको और अधिक लाभ होगा।

वृषभ



लग्न हमारा पूरा शरीर भी दर्शाता है और मस्तिष्क भी। जब कोई ग्रह लग्न में आके वक्री होता है तो उसका प्रभाव हमारी विचारधारा पर भी पड़ता है। जन्म गत वक्री ग्रह और गोचर के फल अलग होते हैं। आपकी सोच में दूसरों के प्रति थोड़ा अविश्वास आ सकता है। अच्छा होगा की किसी भी तथ्य की पूर्ण जांच स्वयं करें और दूसरों की कहीं बातों पर अधिक ध्यान न दें। आपका मन वैसे तो प्रफुल्लित ही रहेगा किन्तु आपके व्यक्तिगत संबंधों में कुछ कमी आ सकती है। बोलते समय ध्यान रखें, ऐसा न हो की बोलना कुछ हो और मुँह से कुछ और वाक्य निकल जाए। ऐसा होना बहुत संभव है अतः एहतियात भी बहुत आवश्यक है। यदि आपके निजी सम्बन्ध बहुत अधिक हैं तो अपना धैर्य और वाक्य विन्यास नियंत्रण में रखिये। आप जल्दीबाज़ी में किसी अच्छे सौदे को नकार सकते हैं। किसी भी निर्णय को सोचविचार कर ही कार्यान्वित कीजिये।

मिथुन



बुध आपका लग्नेश है। द्वादश भाव में जाने से यह होगा की आपको सामान्य से अधिक प्रयास करने होंगे, वह वक्री भी है अतः आपको अचानक सफलता भी दे सकता है। यह समय यात्राओं के लिए बिलकुल उचित नहीं है क्योंकि इस से आपको धन का व्यय ही अधिक होना है और लाभ कम। यह भी संभव है की जिस उद्देश्य से आप यात्रा पर जाएँ वह महत्वहीन हो जाए या अंतिम समय पर फ़ोन अथवा मेल पर ही समाधान निकल आये। लोगों से हमेशा यह अपेक्षा रखना की वे हमारा साथ देंगे यह उचित नहीं है। आज का समय में बड़ा मुश्किल हो जाता है ऐसी धारणा के साथ जीवन यापन करना। आपको भी मित्रों से इस समय में अधिक आशा नहीं करनी चाहिए। इस समय में किसी से धन लेना भी उचित नहीं है न किसी को धन देना।

कर्क



आपके लग्नेश के लिए बुध प्रबल शत्रुता का भाव रखता है। सबसे अच्छा जीवन वह नहीं होता जिसमें धन का महत्त्व सर्वाधिक हो बल्कि वह होता है जिसमें शांति और संयम की अधिकता हो। ख़र्चे करने ही हैं तो किसी उचित ध्येय पर करना समझ में आता है किन्तु सिर्फ दिखावे और बनावटी जीवन शैली को प्रोत्साहन देने के लिए किये गए व्यय व्यर्थ के ही होते हैं। इनसे आपको बच के रहना चाहिए। अपने साथियों को आप दीजिये भी उतना जितना आप उनसे लेते हैं चाहे वह वक़्त हो या धन या श्रम। तभी कोई भी सम्बन्ध दूर तक चलता है। आप दूसरों के सामने सिर्फ स्वार्थी सिद्ध हो सकते हैं और लोग आपके लिए अपनी ततपरता में कमी कर सकते हैं।

सिंह



बहुत बार ऐसा होता है की हम सोचते कुछ हैं और हो कुछ और जाता है। बड़े बड़े खिलाड़ी नए लोगों से हार जाते हैं। चालाक लोग भी गलती कर बैठते हैं।धन और लाभ का स्वामी वक्री हो जाए तो ऐसा बहुत संभव हो जाता है। आपको चाहिए धन और भविष्य की योजनाओं को लेकर पूर्ण सजग रहें और स्वयं का प्रयास अधिक रखें बजाय दूसरों पर भरोसा करने के। कार्यस्थल पर सभी से वैसे भी मिलजुलकर रहना चाहिए और इस समय में ऐसा करना अधिक प्रभावी रहेगा। आधुनिक कार्यशैली में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता, सब अपना नियत कार्य करते हैं और वेतन पाते हैं। अहंकार को यथासम्भव दूर रखिये और आयु में अधिक लोगों के प्रति सम्मान का भाव बनाये रखिये भले ही उनका पद आपसे नीचे हो।

कन्या



ईश्वर का ध्यान सदा ही करते रहना चाहिए, ये नहीं की सिर्फ मुश्किल वक़्त में ही उनको परेशान करा जाए। तीर्थ आदि जब संभव हो तब हो आना चाहिए। तीर्थों में जाकर अपनी तामसिकता को पूर्ण तिलांजलि दे देनी चाहिए। इस समय में आपको किसी तीर्थ पे हो आना चाहिए। इसमें घूमना फिरना, परिवार के साथ समय व्यतीत करना तो होगा ही, धन का अपव्यय भी बच जायेगा। दान में दिया धन तो किसी न किसी रूप में लौट के आता ही है। इसे हम खर्च नहीं कह सकते। और लाभ यह भी रहेगा की कोई अनिष्ट जो की बहुत संभव दीखता है इस समय में - उस से आपका बचाव हो जाएगा। जब आप अपने कर्म क्षेत्र में ही नहीं रहेंगे तो कैसा नुक्सान हो सकता है।

तुला



बुध आपका भाग्येश और द्वादशेश है। वक्री ग्रह बहुत बार उलट परिणाम दे देते हैं। अभी तक जो काम आपको लग रहे थे की किसी कारण से नहीं हो पा रहे हैं , वो किसी की सहायता से संभव हो सकते हैं। किसी का पैसा लेके उसको समय पे नहीं देना अच्छी बात नहीं है। इस से सामाजिक प्रतिष्ठा को बहुत आघात पहुँचता है। आपका यदि कोई इस प्रकार का मसला उलझ गया है तो अच्छा होगा की आमने सामने बात कर लें समय सीमा पुनः निर्धारित कर लें और इस और प्रयास करें। इस से आपको यश भी मिलेगा और आपको अपने अंदर शांति का एहसास भी होगा। मन की शांति ही सबसे बड़ी होती है , इस भाग दौड़ भरी जीवन शैली में। पुराने कुछ कर्म आपके अभी आपको सुफल दे सकते हैं। आपको ये ध्यान रखना चाहिए की इस वक़्त कौन आपके लिए सबसे मददगार साबित हो सकता है।

वृश्चिक



जीवन साथी ही हमारे सबसे करीब होता है और वही किसी भी बुरे समय में हमारे काम भी आता है। थोड़ा बहुत विवाद तो सबके साथ लगा ही रहता है, उसका यह मतलब नहीं होता की आपसी प्यार में कमी आ गयी है। फ़ुरसत के क्षणों में दोनों साथ बैठ कर अपनी सारी परेशानियाँ एक दुसरे को बता सकते हैं और अपने शिकवे शिकायत दूर कर सकते हैं। यही इस समय का मूल मन्त्र है। क्रोध से कभी किसी का भला नहीं हुआ और ना कभी होगा। अधिक सोचने दुविधापूर्ण स्थति में बने रहना कोई समाधान नहीं है। जिन दोस्तों को आप सोचते थे की वो किसी काम के नहीं वही हो सकता है की आपके सबसे हितेषी सिद्ध हो जाएँ।

धनु



सप्तम भाव का स्वामी छठे में जाए तो पत्नी के साथ कुछ गंभीर विवाद उत्पन्न कर देता है और यहाँ आपके लिए खुश होने की बात यह है की आप अपने विवाद स्वयं ही सुलझा भी लेंगे।उग्र व्यवहार का कोई साथी नहीं होता और शांति और हंसमुख लोगों के साथ सभी खड़े रहते हैं। बस इसी पर नियंत्रण करते हुए आगे बढ़ते रहिये, सफलता आपके लिए प्रतीक्षा रत है। हम जहां भी हों वहां हमारे बारे में कोई बुराई न हो ये मुमकिन नहीं है क्योंकि सीढ़ी सी बात है की एक आदमी सभी को सामान रूप से खुश नहीं रख सकता। लेकिन दफ्तर हो या व्यवसाय, जहां तक हो सके सभी से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिए और किसी की भी पीठ पीछे बुराई न तो करनी चाहिए और न सुननी चाहिए। अपने को लक्ष्य केंद्रित रखते हुए आगे बढ़िए।

मकर



जीवन में हास परिहास, हंसना बोलना सदैव चलते रहना चाहिए। ऐसा नहीं की अपने मन में ही बातों को सोचते हुए घुलते रहे और किसी को पता भी न चले। इस से आपके स्वास्थ और कामकाज दोनों पर ही बुरा प्रभाव पड़ेगा और आपको अंत में सिर्फ आपको ही इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। हाँ यह ज़रूर है की किसी भी बात की अधिकता न होने पाये अन्यथा जीवन के दूसरे आयामों में कमी आएगी। प्रेमिका को मना लीजिये, कहीं घूम फिर आइये और आपकी परेशानी भी बता दीजिये जिस से कोई दुविधा न बनी रहे। थोड़ा ध्यान प्राणायम भी करते रहना चाहिए। 10 - 15 मिनिट दिन के आपके लिए बहुत लम्बे समय तक काम आएंगे।

कुम्भ



आप कभी तो बहुत ही वाचाल हो जाते हैं और कभी अपने आप में ही डूबे रहते हैं। इस से आपको सही तरह से समझ पाना सभी के लिए आसान नहीं होता। खुल कर बोलना चाहिए और अपनी बात पूरी की पूरी, यह नहीं की आधी बात बोल दी और सोच लिए की बाकी लो अपने आप समझ लेंगे, बोलिए और किसी को कोई संशय हो तो उसे भी दूर कीजिये। इस समय में आपको इस बात पर विशेष ध्यान रखना है। ज़िद्दी स्वभाव से कुछ मिलता नहीं है, उलटे जो लोग आपके लिए अच्छा सोचते हैं वह भी आपसे दूर होने लगते हैं। किसी से बात करें ईमेल करें तो ध्यान रखें की आपका संदेश सामने वाले को वही समझ में आये जो आपके मन में है। कोई बड़े निर्णय कभी जल्दी में नहीं चाहिए, बड़े बुज़र्गों ने यही सिखाया है - इसपर अमल कीजिये।

मीन



बुध मूलतः सम्प्रेषण संवाद बातचीत का ग्रह है। वैसे तो एक ग्रह से बहुत सी बातें देखी जाती हैं मगर आधुनिक परिप्रेक्ष्य में इसका सबसे ज़्यादा अधिकार इन्हीं बातों में रहता है। कोई घूमने फिरने की योजना बनाने से पहले उस जगह के बारे में वरतमान स्थिति ज़रूर मालूम कर लीजिये, ऐसा न हो की जहाँ आप जाना चाह रहे हैं वहां पहुँच कर आपको निराशा ही हाथ लगे। पत्नी के साथ ज़रूर कहीं तफरी करके आइये, जब दो लोग एकदम अकेले रहते हैं तो बहुत सारी बातें अपने आप ही खत्म हो जाती हैं। आखिर जीवन भर साथ रहना है तो मनमुटाव को बीच में आने ही क्यों दिया जाए। परिवार के लोग आपको अन्यथा न समझने लगें इसलिए सबकी कामना को पूरा करते रहना चाहिए। बस बड़े समझौते को फिलहाल प्रणाम कह दीजिये।

Aries





Retrograde planets lead to unfavorable results. Mercury is the lord of your third and sixth house. You should be calm and patient regarding your social and domestic life. This will raise your reputation. Don’t force your opinions on others, as it creates problems for others and they talk against you behind your back. Stay away from your enemies and those who envy you. Misunderstandings are possible; hence, talk clearly and openly. Your phone’s network might not work properly or speed of its internet gets slow. Don’t lose your calm due to this, as it will itself get fine in few days. You are hard working and always focused on your target. All this precautions will help you.

Taurus





Ascendant signifies our body and brain. When any planet retrogrades after coming in ascendant, it affects our thoughts. Retrograde planet at the time of birth and transit have different impacts. Your level of trust on others might decrease. It would be good to investigate all the facts yourself and don’t over think about what others say. Though you will feel happy, but your personal bonds might get affected. Think before you speak, else misunderstanding might crop up. This is extremely possible; hence, be very careful. If your personal relations are too many, you need to be very patient along with a politeness in your talk. You might ignore any good deal in hurry. Think carefully before implementing any decision.

Gemini





Mercury is your ascendant lord. Positioning of it in twelfth house will make you put more efforts than usual. As it is retrograde, it might bestow you with unexpected success as well. This time is not good for journeys because it will only waste money rather than giving profits. It is also possible that your purpose of going on a journey turns useless. You might also get its solution over phone or mail. Expecting others to support us always is not good. Don’t expect much from your friends at this time. Neither give money to anyone nor take it from anyone.

Cancer





Mercury has inimical feelings for your ascendant lord. Life is not best when you have immense wealth, but when you have peace and calm. If you have to spend, spend it on the right thing. Spending money just to show off a fake life style is useless. Avoid such things. Give your friends and colleagues what you take from them, be it time, money or anything. This is the only way to keep your relations alive. You might appear selfish to all and they might take less interest in you.

Leo





Many times things happen exactly opposite to what we think. Experts lose to freshers and clever people commit mistakes. When lord of second and eleventh house retrogrades, such things happen a lot. You should stay alert regarding money and future plans. It would be good to rely on your own efforts rather than depending on others. It is good to be in sync with all at workplace and doing so will prove helpful in this time. Nobody is junior or senior, everybody does their work and get paid accordingly. Keep ego away and have respect for elders, no matter even if they are your juniors.

Virgo





You should always remember god and not only at times of trouble. It is good to go on pilgrimage whenever possible. Pacify negative thought by visiting religious places. You should go on pilgrimage this time. Not only it will let you enjoy fun and laughter with families, but will save your money too. Money given in charity comes back in any form. Hence, it should not be termed as ‘expense’. Doing so will save you from any mishappening, which is very much possible at this time. Harm is not possible if you are not at workplace.

Libra





Mercury is lord of your ninth and twelfth house. Retrograde planets give unfavorable results many times. Works which were incomplete till now will get accomplished with support of someone. Taking someone’s money and not returning it on time is not good. It affects social reputation. If you are stuck with any such issue, sort it out on time. This will provide you fame and inner peace. Mental peace is the biggest thing in today’s busy lifestyle. Your old deeds might bestow you with auspicious results. You have to keep in mind as who can help you the most during this time.

Scorpio




Life partner is the closest person we have and he/she stands with us in tough times. Normal arguments are part of every couples life, but it does not means that mutual love is declining. You can sit with your partner in free time and sort out everything by discussing your problems. This should be your Mantra for this time. Anger never helps not it will ever. Friends who are useless according to you, might actually prove your well wishers.

Sagittarius





Lord of seventh house when moves in sixth house, serious conflicts pop up with wife. However, you will sort out the argument yourself. Nobody stands with aggressive people and everyone supports jolly & polite people. Keep this thing in mind and success will await you. It is not possible to please everyone and hence, back bitching is quite normal. Whether its office or business, we should neither talk against others nor listen to it. Keep your focus on target and move forward.

Capricorn





HLaughter, humor, and health conversations need to go forever in life. Keeping things within yourself and hurting yourself is not good. It will affect your health and work; thereby, giving problems to you only. Make sure nothing goes beyond limit in your life, as it will affect other aspects of your life. Please your lover, go somewhere together and tell your problem to keep misunderstanding away. Practice Pranayama. These 10-15 minutes will help you in long run.

Aquarius





You might turn talkative at times and remain quite other times. Your this attitude make it difficult for others to understand you. Be clear about whatever you say and don’t assume others to understand the other half. If there is any misunderstanding or doubt, resolve it as well. Keep this thing in mind at this time. Stubborn attitude give nothing. Even those who think good about you also go away from you. While mailing someone or talking to someone, make sure they understand what you want them to. Don’t take any major decision in hurry.

Pisces




Mercury is the planet of communication. Though a lot of things are decided by one planet, but Mercury remain mostly involved in this field only. If you are planning to go somewhere, investigate properly about it, as your trip might turn useless. Go somewhere with your wife, as spending alone time will sort out all differences. To keep family members in favor, fulfil their wishes. Avoid major deals.

-सूर्य का वृषभ में गोचर

मेष



आपको दांतों अथवा जीभ में कोई समस्या आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने हैं। विवाहित जीवन बढ़िया रहेगा। घर के दूसरे सदस्यों से बहस हो सकती है। आपको बिना कारण क्रोध आएगा। काम काज की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यवसाय का क्षेत्र और विस्तृत कर सकते हैं। आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आपका किसी उच्च अधिकारी से विवाद संभव है।

वृषभ



जीवनसाथी से गंभीर विवाद संभव है। आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। बुखार से आप परेशान हो सकते हैं। आपने लक्ष्य के लिए प्रयासों में वृद्धि करेंगे और हासिल करेंगे। आपका ज़िद्दी व्यवहार लोगों को परेशान कर सकता है। आपको पत्नी /पति पर अधिक व्यय करना पड़ सकता है। काम काज ठीक रहेगा। व्यवसाय में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। धर्म में रूचि बढ़ सकती है।

मिथुन



नेत्रों में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको बड़ा नुक्सान हो सकता है। आपका सामाजिक लोकाचार असहज रह सकता है। आपके व्यवहार से लोगों को असुविधा हो सकती है। विवाहित जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। मित्रों पर भी व्यय होगा और कोई मित्र आपको मूर्ख भी बना सकता है। आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण करना पड़ेगा और विलासिता पूर्ण रवैय्या बदलना पड़ेगा।

कर्क


लाभ की बहुत सम्भावना है। मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। अधिकारियों से अच्छी बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपको कार्यस्थल पर बहुत सम्मान मिलेगा। बड़ी ज़िम्मेदारियाँ आपको दी सकती हैं। विवाहित जीवन बढ़िया रहेगा। संतान पक्ष से हानि की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे। शिक्षा में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। धर्म अध्यात्म में काफी समय देंगे। धन की स्थिति उत्तम बनी रहेगी।

सिंह



लग्नेश का दशम भाव में गोचर निश्चित ही शुभ फल दाई रहेगा। आपको नयी ज़िम्मेदारियाँ दी जा सकती हैं।शिक्षा में भी उन्नति करेंगे। प्रेम सम्बन्ध यथावत बने रहेंगे। अध्यात्म में भी उन्नति होगी। विवाहित जीवन ठीक रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्या हो सकती है। लम्बी यात्रा हो सकती है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपका सामाजिक दायरा और बड़ा होगा। आपकी अपने कार्यक्षेत्र में ख्याति होगी।

कन्या



शुरू में आपके अधिक धन व्यय होने की सम्भावना किन्तु बाद में आपको लाभ होगा। आपकी सहायता आपसे बड़े लोग करेंगे। आपके बिगड़ते हुए काम काफी हद तक बनने लगेंगे। आपको तीर्थाटन करने का भी मन हो सकता है। कुछ समय के लिए आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।आपके सम्बन्ध लोगों से थोड़े खराब हो सकते हैं।

तुला



विवाहित जीवन में गंभीर अनबन हो सकती है। आपके कार्यों में अकारण लोग व्यवधान उत्पन्न करेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुँचाने की पूर्ण कोशिश करेंगे। आपको अपने कार्य स्थल पर सब्र से काम करते रहना चाहिए। आपको दूसरों के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। ससुराल से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक



विवाहित जीवन में बाधा रहेगी। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेंगे। कार्यस्थल पर दक्षता बनी रहेगी। आपको क्रोध जल्दी आएगा। आपको सामान्य ज्वर की शिकायत भी हो सकती है। आपको धर्म अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रूचि बनेगी। आपके शरीर का तापमान अधिक बना रह सकता है। आपकी दक्षता यथावत बनी रहेगी।

धनु


भाग्य की हानि संभव है। अपने कृत्यों पर नियंत्रण रखियेगा अन्यथा मानहानि झेलनी पड़ सकती है। आप शत्रुओं पर हावी होंगे। आपका पहनावा आकर्षक बना रहेगा। मन शांत बना रहेगा। विवाहित जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध में समस्या उत्पन्न हो सकती है। अधिकतर कार्यों में थोड़ा सा विलम्ब होगा। आपका लोकाचार सामान्य बना रहेगा। कार्यस्थल पर किसी पर हावी होने की कोशिश न करें।

मकर



संतान पक्ष से हानि हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में विवाद हो सकता है। काम काज अच्छा बना रहेगा। विवाहित जीवन में भी शुभता बनी रहेगी। धर्म अध्यात्म तंत्र मंत्र साधना में रूचि जाग्रत हो सकती है। आपका सामाजिक सम्बन्ध अच्छा बना हुआ है। आपको इसे और बढ़ाना चाहिए। आपको इंटरनेट सोशल मीडिया आदि का प्रयोग बढ़ाना चाहिए।

कुम्भ



पेट में कोई खराबी आ सकती है। आपको विवाहित जीवन की और भी अपना समय और सामंजस्य देना चाहिए। कार्य व्यवसाय में शुभता दिखती है। आप दूसरों से बेहतर कार्य करके दिखाएंगे। आपके घर में कोई सजावट करवा सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा और आपके कार्यों को प्रशस्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्यता ठीक रहेगा, बस पेट की समस्या से रूबरू हो सकते हैं।

मीन



विवाहित जीवन ठीक बना हुआ है। आपको प्रेम संबंधों में ध्यान रखना पड़ेगा। आपके भाइयों से लाभ हो सकता है। भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी मनोस्थिति उत्तम रहेगी। आमोद प्रमोद घूमना फिरना आदि में काफी समय देंगे। परिवार को काफी वक़्त दे पाएंगे। लम्बी यात्रा आदि कर सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलता रहेगा। घर परिवार के सदस्यों में मित्रता बनी रहेगी।

Aries






Trouble is possible either in teeth or tongue. Love life looks prosperous. Married life will go great. Dispute is possible with other members of family. Unnecessary aggression will be seen in you. Things look good on work front. Business is expected to expand. You might lose something valuable. Tiff is possible with higher official.

Taurus






Serious conflict is possible with spouse. You should control your speech. Fever might trouble you. You will increase efforts for your ambition and will achieve it. Your stubborn attitude might annoy others. Expense is possible on spouse. Workfront will remain stable. Business looks asusual. Interest in religion is likely to increase.

Gemini






Problem is possible in eyes. Huge loss is possible. Your social mindset might become unnatural. Your behavior might trouble others. Married life will remain blissful. Love life also looks great. Expenses are possible on friends and any friend might fool you. Control your expenses and also, control your attitude of leading a luxurious life.

Cancer






Profits are highly possible. Friends will prove helpful. You will share good rapport with authorities. Health will remain excellent. You will get extreme respect at workplace. You might get huge responsibilities. Married life looks good. Harm is possible from children. Love life will remain favorable. Studies will remain as it is. You will invest great time in religion and spirituality. Financial life looks excellent.

Leo






Transit of ascendant lord in tenth house will definitely give good results. You are expected to get new responsibilities. Progress is foreseen in education. Love life will remain same. Interest in spirituality will grow. Married life will remain favorable. Any problem is possible in your vehicle. Long journey is possible. You will feel good. Social circle will increase further. You will earn fame in your work field.

Virgo






Initially you might have to spend money, but later you will get profit. You will get support from elders. Endeavors which got hampered were accomplish now. You might feel like going on pilgrimage. Health might get affected for sometime. Your relation with others might get affected.

Libra






Serious dispute is possible in married life. People might create unnecessary hurdles in your work. Hidden enemies will try to harm. Act patiently on your workfront. Don’t involve yourself in matters of others. Sad news is possible from in-laws.

Scorpio






Hurdle is possible in married life. Love life looks pleasant. You will continuously perform great at work. You will become short tempered. Minor fever is also possible. You will take interest in things related to spirituality. Temperature of your body might increase.

Sagittarius






Bad luck is possible. Control your deeds, else allegation is possible. You will dominate enemies. Your dressing sense will be attractive. Mental peace is foreseen. Married life looks good. Trouble is possible in love life. Delay is possible in almost everything. Your mind set will remain normal. Don't try to dominate anybody on workplace.

Capricorn






Harm is possible from children. Argument is possible in love life. Married life will remain wonderful. Interest is likely to develop in religion and Tantra-Mantra. Social coordination looks good. Try to grow it further. You should increase using internet and social media.

Aquarius






Stomach related issue is possible. You should try to give time and interest toward married life. Auspiciousness is foreseen work and business. You will perform better than others. You might go for home decor. Love life will remain stable. Luck will support and you will get success in work. Health looks fine; however, stomach disorder is possible.

Pisces






Married life looks good. Caution is needed in love life. Profit is possible from brothers. Luck will support. Mental state will remain excellent. You will devote quite great time in fun, joy, and outings. You will give good time to your family. Long journey is possible. Support will come from friends. Family members will share cordial bond.

About Me

My photo
I am doing astrological readings since 2000.I did free astrology readings for hundreds for long time. Now this is my primary focus. If you feel you need divine guidance through your horoscope and remedies to improve the quality of your life then this is the place to be. Hindu astrology is based on constellations and requires very careful reading and judgment. There are several yogas or combinations in your chart which give sure shot hint about your past present and future. No one can change the past but present and future can surely be corrected up to a limit and not beyond it .People who claim that they can change the future are simply doing cheating as it can be done only by GOD ALMIGHTY .There are 27 constellations, 12 signs, 9 planets and various other things to be seen in a birth chart. I use traditional approach and KP system of astrology which is more into stellar arena but is based completely upon the traditional system. My charges are 1100 INR USD 25 you can speak to me over phone/Video/ or get the answers on your mail.

Total Pageviews